ब्रेकिंग
Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश

दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों को राहत: 5 राज्यों से चलेंगी 210 स्पेशल बसें, किराये पर 30% सब्सिडी; जानिए.. कब से शुरू होगी बुकिंग?

Bihar Special Bus: दिवाली और छठ पर बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। BSRTC 5 से 20 नवंबर तक पांच राज्यों से 210 स्पेशल बसें चलाएगा। बिहार सरकार बस किराये पर 30 फीसदी तक सब्सिडी देगी।

Bihar Special Bus
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Special Bus: दिवाली और छठ महापर्व पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों और बसों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने स्पेशल बसें चलाने का फैसला किया है। निगम की ओर से 5 नवंबर से 20 नवंबर तक पांच राज्यों से कुल 210 त्योहार स्पेशल बसों का परिचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि बिहार सरकार इन बसों के किराये पर करीब 30 फीसदी सब्सिडी भी देगी।




दिवाली और छठ बिहार के सबसे बड़े त्योहारों में शामिल हैं। इन अवसरों पर दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। इसके कारण ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भारी भीड़ हो जाती है और टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसी परेशानी को देखते हुए BSRTC ने त्योहार स्पेशल बसें चलाने की तैयारी की है।




निगम के मुताबिक, 5 नवंबर से 20 नवंबर तक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और झारखंड से बसों का परिचालन होगा। इनमें उत्तर प्रदेश से 60, दिल्ली से 50, पश्चिम बंगाल से 40, हरियाणा से 30 और झारखंड से 30 बसें चलाई जाएंगी। इस तरह कुल 210 स्पेशल बसें यात्रियों को बिहार पहुंचाएंगी।




सरकार की ओर से बस किराये पर करीब 30 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। इससे यात्रियों को किराये में अधिकतम 865 रुपये तक की बचत हो सकती है। इन बसों के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग 1 नवंबर से BSRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।




बिहार पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पटना जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र स्टेशन और बैरिया बस स्टैंड से आगे गांव-कस्बों तक जाने के लिए 24 घंटे कनेक्टिंग सिटी बसों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।




यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम ने सभी बसों में वीएलटीडी (GPS), पैनिक बटन और स्पीड गवर्नर लगाने के साथ फिटनेस की अनिवार्य जांच के निर्देश दिए हैं। चालकों को निर्धारित बस स्टैंड या सड़क किनारे ही बस रोकने और यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया है। बीच सड़क पर बस रोकने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जा सकता है। 




सब्सिडी के बाद पटना से दिल्ली के बीच अलग-अलग श्रेणियों की बसों का किराया तय किया गया है। इस व्यवस्था से दिवाली और छठ पर बिहार लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बसों के साथ कम किराये में सफर करने का मौका मिलेगा।




पटना से दिल्ली का बस किराया

नॉन एसी बस: 1,182 रुपये

नॉन एसी स्लीपर: 1,483 रुपये

एसी सीटर: 1,318 रुपये

एसी स्लीपर: 1,935 रुपये

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता