ब्रेकिंग
तीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्ते

पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरती

गणेश चतुर्थी के मौके पर पटना में घरों और पूजा पंडालों में भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दारोगा राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल में लालबाग के राजा की प्रतिकृति को हीरा, पन्ना और माणिक जड़ित 55 लाख रुपये के सोने के मुकुट से सजाया गया।

Ganesh Chaturthi Patna
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Ganesh Chaturthi Patna: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी पटना भक्ति और उल्लास में डूब गई। सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में घरों और पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूजा स्थलों पर दिनभर ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘गणेश भगवान की जय’ के जयकारे गूंजते रहे।



श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को दूर्वा, लाल फूल, सिंदूर और शमीपत्र अर्पित किए। इसके साथ ही मोदक, लड्डू, फल और विभिन्न प्रकार के मिष्ठान का भोग लगाया गया। पूजा के बाद आरती और मंत्रोच्चार हुआ। श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता से सुख-शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।



महाराष्ट्र मंडल में दिखी खास रौनक

दारोगा राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में गणेश चतुर्थी का विशेष आयोजन किया गया। यहां मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिकृति को पूरे विधि-विधान के साथ प्रतिष्ठित किया गया। भगवान गणेश की प्रतिमा को हीरा, पन्ना और माणिक जड़ित करीब 55 लाख रुपये के सोने के मुकुट से सजाया गया। सोमवार सुबह महाराष्ट्र मंडल में गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान गणेश को 501 मोदकों का भोग लगाया गया।



मुंबई से आए 12 कारीगरों ने तैयार किया भव्य पंडाल

महाराष्ट्र मंडल के सचिव संजय भोंसले ने बताया कि मुंबई से आए 12 कारीगरों ने मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल तैयार किया है। पंडाल की आंतरिक सजावट भी मंदिर की शैली में की गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। भगवान गणेश की प्रतिमा साडू मिट्टी से तैयार की गई है। पंडाल में दर्शन और पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।



पटना के कई इलाकों में सजे गणेश पूजा पंडाल

गणेश चतुर्थी के मौके पर दारोगा राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल से लेकर मीठापुर बस स्टैंड, चितकोहरा बाजार, पटना सिटी और दानापुर तक विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पूजा पंडालों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। बच्चों और युवाओं में भी गणपति उत्सव को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।



सुख-शांति और समृद्धि की मांगी गई कामना

गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से समाज में सुख-शांति बनाए रखने और लोगों के जीवन से सभी संकट दूर करने की प्रार्थना की। परिवारों ने एक साथ आरती में हिस्सा लेकर विघ्नहर्ता से सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित विशेष पूजा में राज्यपाल सैयद अता हसैनन भी शामिल हुए। वहीं, शाम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भी पूजा में शामिल होने की जानकारी दी गई। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता