Breakingजुर्मसीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर
Bihar Crime News: सीवान के आंदर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा गिरि के पति और आरजेडी नेता किशोर गिरि पर बदमाशों ने गोली चला दी। घर से करीब 200 मीटर दूर हुई वारदात में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जांच और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।










