ब्रेकिंग
ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦रेलवे में नौकरी का दिखाया सपना... फिर सुनसान जगह ले जाकर युवती के साथ किया गलत काम, असिस्टेंट लोको पायलट पर FIR✦बिहार में 5 करोड़ से अधिक के सभी टेंडरों की होगी जांच, निगरानी ने इन 9 विभागों से मांगी जानकारी✦बिहार में मानवता शर्मसार! ट्रैक्टर के पीछे ‘हल’ पर बांधकर अस्पताल ले गए लड़की का शव, देखकर हैरान रह गए लोग✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦रेलवे में नौकरी का दिखाया सपना... फिर सुनसान जगह ले जाकर युवती के साथ किया गलत काम, असिस्टेंट लोको पायलट पर FIR✦बिहार में 5 करोड़ से अधिक के सभी टेंडरों की होगी जांच, निगरानी ने इन 9 विभागों से मांगी जानकारी✦बिहार में मानवता शर्मसार! ट्रैक्टर के पीछे ‘हल’ पर बांधकर अस्पताल ले गए लड़की का शव, देखकर हैरान रह गए लोग

शिवहर में डरा रही बागमती, खतरे के निशान से 52cm ऊपर बह रही नदी; हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन

Bihar Flood Alert: शिवहर में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 52 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है और तटबंधों समेत नदी की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Bihar Flood Alert
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood Alert: चक्रवाती तूफान अर्बन के कारण बिहार समेत नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में अत्यधिक बारिश होने के कारण सोमवार की सुबह बागमती नदी अपनी रौद्र रूप धारण कर ली है. नदी में उफान आ गया है. बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. 



जलस्तर अब लाल निशान के काफी ऊपर पहुंच गया है. वर्तमान में बागमती नदी के डुब्बाघाट स्थित गेज पर बागमती नदी का खतरा के निशान का जलस्तर 61.28 मीटर है. नदी का जलस्तर लाल निशान को पार करते हुए 61.80 मीटर पर बह रही है. 



इस सीजन का सबसे ज्यादा बागमती नदी के जलस्तर का उच्चतम रिकार्ड है. इधर, नदी की धाराओं में उफान लगातार बढ़ रहा है. डीएम प्रतिभा रानी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोर्ड में रहने का निर्देश दिया है. साथ ही लगातार जलस्तर व तटबंध पर निगरानी रखी जा रही है. 



उन्होंने बताया कि बागमती नदी का जलस्तर खतरा के निशान को पार कर गयी है. हमलोग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. हर परिस्थिति से निपटने के लिये जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया गया है.

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता