ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

Sharad Purnima 2025: चमत्कारी शरद पूर्णिमा आज: जागो, पूजो और पाओ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Sharad Purnima : आज यानी मां लक्ष्मी की रात! कहते हैं आज की रात वो धरती पर आती हैं और जो जागते हैं, पूजा करते हैं, उन्हें खूब आशीर्वाद देती हैं। खीर बनाकर छत पर चांदनी में रखनी होती है, बड़ी मान्यता है इसकी। सुबह वो खीर प्रसाद बन जाती है। जाने क्या ह

Sharad Purnima
Sharad Purnima
© google
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Sharad Purnima 2025:शरद पूर्णिमा का महत्व

मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होते हैं और उनकी किरणों में औषधीय गुण होते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी भी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और जागरण करने वाले भक्तों को धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं। इसलिए यह रात बेहद खास मानी जाती है।


शरद पूर्णिमा 2025: स्नान-दान व चंद्रोदय का समय

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:39 बजे से 5:28 बजे तक

लाभ-उन्नति मुहूर्त: 10:41 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक

अमृत मुहूर्त: दोपहर 12:09 बजे से 1:37 बजे तक

चंद्रोदय का समय: शाम 5:27 बजे


क्या करें आज के दिन 

पवित्र नदियों में स्नान करें या घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान करें

सफेद वस्तुएं जैसे चावल, दूध, चीनी या वस्त्र का दान करें

चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करें

मां लक्ष्मी की पूजा और मंत्र जाप करें

रात को खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखें


पूजा की विधि

पूजा स्थान को स्वच्छ कर लें और लाल कपड़ा बिछाएं

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें

मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं

“ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद” मंत्र का 108 बार जाप करें

चंद्रमा निकलने पर दूध, जल, चावल और सफेद फूल मिलाकर अर्घ्य दें

खीर को रातभर चंद्रमा की रोशनी में रखें और सुबह प्रसाद रूप में ग्रहण करें


शरद पूर्णिमा पर खीर का महत्व

ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। जब खीर को खुली छत पर चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है, तो वह दिव्य ऊर्जा से भर जाती है। इसका सेवन करने से शरीर को रोगों से मुक्ति और मन को शांति मिलती है। साथ ही, मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।


टैग्स