ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: शादी के जश्न के बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की।

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: न्यूली वेड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन शादी के जश्न के बीच ये जोड़ी समाज सेवा के कामों से भी सबका दिल जीत रही है। हाल ही में कपल ने तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की।


शादी के बाद उदयपुर से तेलंगाना के नागरकुरनूल ज़िले के अचमपेट डिवीज़न पहुंचे विजय देवरकोंडा ने अपने पैतृक गांव में घोषणा की कि उनके एनजीओ, देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए क्लास 9 और 10 के जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसका मकसद छात्रों को आर्थिक बाधाओं के बिना पढ़ाई जारी रखने में मदद करना और उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सपोर्ट करना है।


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विजय तेलुगु में ग्रामीणों से बातचीत करते दिख रहे हैं और उन्होंने कम्युनिटी को भरोसा दिलाया कि स्कॉलरशिप सीधे तौर पर छात्रों के लाभ के लिए होगी। साथ ही उन्होंने अपने गांव में ज्यादा बार आने और समुदाय के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने का वादा भी किया।


रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से शादी की थी। इसके बाद तिरुपति बालाजी मंदिर में आशीर्वाद लिया और शादी के जश्न में कई शहरों में मिठाइयां बांटीं। 2 मार्च को रश्मिका ने विजय के तेलंगाना स्थित घर पर गृहप्रवेश सेरेमनी की और सत्यनारायण व्रतम पूजा की। इस दौरान रश्मिका क्रीम कांजीवरम साड़ी में और विजय ऑरेंज टी-शर्ट व ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दिए।


कपल 4 मार्च को हैदराबाद में इंडस्ट्री के साथियों और पॉलिटिकल लीडर्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे। यह इवेंट सिर्फ़ इनविटेशन पर होगा और फैंस और मीडिया से सुरक्षा का ध्यान रखने की रिक्वेस्ट की गई है। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो रश्मिका और विजय जल्द ही फिल्म राणाबली में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म 11 सितंबर को थिएटर में रिलीज़ होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता