ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Char Dham Yatra 2025: इस दिन से शुरू होगी चारधाम यात्रा, एक महीने तक VIP दर्शन होगा बैन

Char Dham Yatra 2025: चारधाम यात्रा की तारीखों का एलान कर दिया गया है। आगामी 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे और इसके साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।

Char Dham Yatra 2025
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Char Dham Yatra 2025: उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा 2025 की तारीखों का एलान कर दिया है। यात्रा को सुखद और सरल बनाने के लिए सरकार ने कई तरह की नई व्यवस्थाएं लागू की हैं। 30 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा की शुरुआथ हो जाएगी। बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 नई और केदारनाथ धाम के कपाट महाशिवरात्री के दिन खुल जाएंगे।


चारधाम यातॅरा को लेकर गढवाल कमीश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा मार्ग पर सभी बुनियादी सुविधाएं 15 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएंगी। इस साल चारधाम यात्रा में 60 फीसद पंजीकरण ऑनलाइन और 40 फीसद पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे। उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationdtouristcare.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।


पंजीकरण की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो जाएगी वहीं यात्रा के पहले 15 दिनों तक 24 घंटा ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रा से पहले एक महीने तक किसी भी तरह की वीआईपी दर्शन की इजाजत नहीं होगी। सभी श्रद्धालु को सामान्य प्रक्रिया से ही दर्शन करने होंगे। इसको लेकर राज्यों के मुख्य सचिवों को सूचना जारी कर दी जाएगी।


चारधाम यात्रा मार्ग को सेक्टरों में बांटा जाएगा। हर 10 किलोमीटर पर चीता पुलिस की तैनाती होगी। सुरक्षा को लेकर तमाम तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ साथ ड्रोन और हेलिकॉप्टर से भी निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए अन्य तरह की सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता