ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

'मैं शाकाहारी हूं, मछली नहीं खाता'..जानिये बिहार में मछली पालन के मुद्दे पर संसद में ऐसा क्यों बोले लोकसभा अध्यक्ष

Parliament Budget Session: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि वह शाकाहारी हैं और मछली नहीं खाते। दरअसल यह बयान उन्होंने बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी की टिप्पणी के जवाब में दिया।

  Parliament Budget Session
'मैं शाकाहारी हूं, मछली नहीं खाता'
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Parliament Budget Session: बजट सत्र के आठवें दिन लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि वह मछली नहीं खाते हैं, वह शाकाहारी हैं। दरअसल सदन में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछते हुए बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि देश में 95 करोड़ लोग मछली खाते हैं और एक करोड़ लोग मछली का उत्पादन करते हैं। इस पर ओम बिरला ने जवाब दिया और कहा कि वह शाकाहारी हैं और मछली नहीं खाते हैं।


मंगलवार को लोकसभा में जब भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की बारी प्रश्न पूछने की आई तो स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन में पूछे गए सभी प्रश्न ‘राष्ट्रीय महत्व’ के होते हैं। दरअसल, रूडी ने मछली पालन से जुड़ा सवाल पूछने से पहले उसे ‘राष्ट्रीय महत्व’ का बताया था। जब स्पीकर ने रूडी से प्रश्नकाल में पहला प्रश्न पूछने के लिए कहा तो उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सदस्य की बारी बहुत दिनों बाद आई है। सदन में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि देश में 95 करोड़ लोग मछली खाते हैं और एक करोड़ लोग मछली का उत्पादन करते हैं.


बिहार में मछली पालन के विकास पर सवाल पूछते हुए रूडी ने लोकसभा अध्यक्ष से पूछ लिया कि क्या वे मछली खाते हैं? इस पर स्पीकर ओम बिरला ने तुरंत जवाब दिया और कहा कि वह शाकाहारी हैं, मछली नहीं खाते हैं। इसी मुद्दे पर एक अनुपूरक प्रश्न पूछते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि जब जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मंत्री नहीं थे, तो वह पूछते थे कि उन्हें हिलसा मछली कब खिलाई जाएगी। इस पर स्पीकर बिरला ने बनर्जी से सवाल पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता