ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!

बृजबिहारी हत्याकांड : उम्रकैद काटने इस दिन जेल जायेंगे मुन्ना शुक्ला, SC ने पलट दिया था हाईकोर्ट का फैसला

PATNA : बिहार के पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद हत्याकांड मामले में कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ म

बृजबिहारी हत्याकांड : उम्रकैद काटने इस दिन जेल जायेंगे मुन्ना शुक्ला, SC ने पलट दिया था हाईकोर्ट का फैसला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद हत्याकांड मामले में कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके बाद अब तो नया अपडेट आया है उसके मुताबिक 16 अक्टूबर को पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला पटना जिला कोर्ट में सरेंडर करेंगे। इसी दिन पूर्वी चंपारण का मंटू तिवारी भी आत्मसमर्पण कर सकता है। 


जानकारी के मुताबिक, बीते शाम मुन्ना शुक्ला अपने लोगों के साथ लालगंज स्थित अपने पैतृक आवास के लिए निकल गए। इससे पहले उनके सगे संबंधी और परिचित सोमवार को मिलने नयाटोला स्थित आवास पर पहुंचे। लिहाजा अब यह अपडेट सामने आया है की कल किसी भी समय मुन्ना शुक्ला सरेंडर कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा। 


मालूम हो कि आईजीआईएमएस में 13 जून 1998 को बिहार सरकार के मंत्री रहे बृजबिहारी प्रसाद की हत्या की गई थी। इस मामले में मुन्ना शुक्ला समेत छह आरोपितों को उम्रकैद की सजा दी गई थी। हाईकोर्ट ने इसमें सभी को बरी कर दिया था। उसके बाद इसके खिलाफ बृहबिहारी प्रसाद की पत्नी रामा देवी और सीबीआई की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई थी। बीते चार अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने हत्याकांड में मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी पर उम्रकैद की सजा बरकरार रखी। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का फैसला पलट दिया था।


इधर, इसी मामले में आरोपी सूरजभान सिंह, राजन तिवारी व अन्य को अदालत ने बरी कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अलोक में दुर्गा पूजा के बाद आत्मसमर्पण की बातें कही जा रही थी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि 16 अक्टूबर को मुन्ना शुक्ला सरेंडर कर देंगे। इस हत्याकांड ने तब बिहार में खूब सुर्खियां बटोरी थी। ऐसा कहा जाता है कि इस घटना को खूंखार क्रिमिनल श्रीप्रकाश शुक्ला ने अंजाम दिया था। यह एक तरह से कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की घटना थी।