ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये

विपक्ष को एकजुट करने महाराष्ट्र रवाना हुए नीतीश, उद्धव ठाकरे और शरद पवार से करेंगे मुलाकात

PATNA: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी महिम को तेज कर दिया है। बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए न

विपक्ष को एकजुट करने महाराष्ट्र रवाना हुए नीतीश, उद्धव ठाकरे और शरद पवार से करेंगे मुलाकात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी महिम को तेज कर दिया है। बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए नीतीश लगातार विपक्ष के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी मुहिम के तहत सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए, जहां वे उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे। इससे पहले नीतीश 10 मई को झारखंड पहुंचे थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी।


दरअसल, एनडीए से अलग होने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशभर के विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की मुहिम में लगे हुए हैं। इसी मुहिम के तहत नीतीश देश के विभिन्न राज्यों का दौरा कर विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को नीतीश कुमार महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए, जहां वे पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को धूल चटाने की रणनीति पर उनसे बातचीत करेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के अलावे मंत्री संजय कुमार झा भी महाराष्ट्र गए हैं।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मिलकर पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के लिए उन्हें आमंत्रित करेंगे। इस दौरान नीतीश दोनों नेताओं से अलग-अलग उनके आवास पर जाकर बैठक कर सकते हैं। इस दौरान उनकी पवार और ठाकरे से 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी मोर्चेबंदी को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। इसको लेकर कुछ दिन पहले ही बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने भी मुंबई में दोनों नेताओं से मुलाकात की थी। वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और बुधवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी।