ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

बिहार में कैबिनेट विस्तार पर VIP ने कसा तंज, कहा..पिछड़ों का वोट पाकर विधायक बने राजू सिंह ने मंत्री पद के लिए पार्टी तोड़ी

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि साहेबगंज की जनता ने राजू सिंह को VIP पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना खून-पसीना लगाकर जीताया लेकिन एक मंत्री पद के लिए उन्होंने पार्टी को ही तोड़ दिया। उन्होंने पिछड़ाऔर अति पिछड़ा समाज के मतदाताओं के साथ गद्दारी की है

BIHAR POLITICS
वीआईपी का तंज
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Cabinet Expansion : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज बुधवार को महाशिवरात्रि के दिन हो गया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार सरकार के नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संजय सरावगी और जीवेश मिश्रा ने मैथिली भाषा में शपथ ली। कैबिनेट विस्तार में सात मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। सभी सात मंत्री बीजेपी के कोटे से है। बिहार में कैबिनेट विस्तार पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने तंज कसते हुए कहा कि पिछड़ों का वोट पाकर विधायक बने राजू सिंह ने मंत्री पद के लिए पार्टी तोड़ी। विधायक राजू सिंह ने मंत्री पद के लिए बाबा साहेब, जुब्बा सहनी और फूलन देवी के सपनों को बेच दिया।


बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार में आज साहेबगंज के विधायक राजू सिंह को मंत्री बनने पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने जोरदार सियासी हमला बोला है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने राजू सिंह के मंत्री बनने पर कहा कि सही अर्थों में उन्होंने पिछड़ों, अति पिछड़ों के मतदाताओं के साथ गद्दारी की है। साहेबगंज के मतदाताओं ने इन्हें वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना खून-पसीना लगाकर जीत दिलवाई, लेकिन एक मंत्री पद के लिए उन्होंने पार्टी को ही तोड़ दिया।


राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि साहेबगंज की जनता ने राजू सिंह को VIP पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना खून-पसीना लगाकर जीताया लेकिन एक मंत्री पद के लिए उन्होंने पार्टी को ही तोड़ दिया। उन्होंने पिछड़ाऔर अति पिछड़ा समाज के मतदाताओं के साथ गद्दारी की है। 


उन्होंने कहा कि इन्होंने एक मंत्री पद के लिए बाबा साहेब, जुब्बा सहनी और फूलन देवी के सपनों को बेच दिया। देव ज्योति ने कहा कि जनता सब याद रखती है। आगामी विधानसभा चुनाव में साहेबगंज की जनता ही नहीं, पूरे बिहार की जनता एनडीए के इन कारनामों का बदला लेगी और सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि सही अर्थों में यह मंत्रिमंडल विस्तार ' आई वॉश ' है, जिससे बिहार के लोगों को कोई लाभ नहीं होने वाला।

बिहार में कैबिनेट विस्तार पर VIP ने कसा तंज, कहा..पिछड़ों का वोट पाकर विधायक बने राजू सिंह ने मंत्री पद के लिए पार्टी तोड़ी

टैग्स