ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

इफ्तार पार्टी में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी शामिल, पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहेब भी रहे मौजूद

मुजफ्फरपुर में 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से प्रसिद्ध मुकेश सहनी का जोरदार स्वागत किया गया। विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से फूलों की बारिश की। अपने नेता को सामने देख कार्यकर्ता काफी नजर आ रहे थे।

BIHAR
दावत-ए-इफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) सुप्रीमो मुकेश सहनी शामिल हुए। वही पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहेब भी मौजूद रहे। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल होकर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी। मुकेश सहनी ने कहा कि इफ्तार पार्टी सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है।


विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड के डुमरी जयमल पहुंचे, जहां पार्टी द्वारा आयोजित दावत ए इफ्तार कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता सहित रोजेदार पहुंचे। इस इफ्तार पार्टी में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा साहेब ने भी शिरकत की और रोजेदारों और बिहार के लोगों के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी।


बिहार के पूर्व मंत्री और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि यह महीना पाक महीना है, जिसमें देश और दुनिया को बताने की जरूरत है कि हम सभी जाति और धर्म के लोग एक हैं। यह महीना न केवल पाक महीना है, बल्कि भाईचारे का भी महीना है।


उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस देश में नफरत फैलाने की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन यह दौर ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। यह कुछ महीनों के लिए है। उन्होंने कहा कि आज देश में कुछ लोग नफरत फैलाने की बात करते हैं। हम और आप मिलकर इस समय का मुकाबला करने के लिए तैयार रहें। बरसात ज्यादा दिनों तक नहीं रहती है, उस दौर में छाता निकालकर काम निकालना पड़ता है।


उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई हम सभी के पूर्वजों ने लड़ी थी। यह देश सबका है, किसी और का नहीं है। उन्होंने स्थानीय लोगों और खासकर सभी रोजेदारों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 2020 में इस क्षेत्र से वीआईपी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन वे जनता को धोखा देकर अलग राह पकड़ ली। उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए विधानसभा चुनाव का इशारा किया और कहा कि आने वाले महीने में हमें बड़ी लड़ाई लड़नी है, जिसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू होनी चाहिए।

इफ्तार पार्टी में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी शामिल, पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहेब भी रहे मौजूद  इफ्तार पार्टी में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी शामिल, पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहेब भी रहे मौजूद  इफ्तार पार्टी में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी शामिल, पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहेब भी रहे मौजूद  इफ्तार पार्टी में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी शामिल, पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहेब भी रहे मौजूद  इफ्तार पार्टी में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी शामिल, पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहेब भी रहे मौजूद

टैग्स