ब्रेकिंग
तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?

VIP ने कांग्रेस को दी नसीहत, तेजस्वी का नेतृत्व करें कुबूल

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. आरजेडी को लेकर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी को लेकर वीआईपी ने राजद के साथ खड़ा दिख रही है. विकासशील इंसान प

VIP ने कांग्रेस को दी नसीहत, तेजस्वी का नेतृत्व करें कुबूल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. आरजेडी को लेकर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी को लेकर वीआईपी ने राजद के साथ खड़ा दिख रही है. विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्वार्थ छोड़कर महागठबंधन में तेजस्वी यादव का नेतृत्व स्वीकार करना चाहिए.


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने कहा कि VIP पूरी तरह राजद के साथ है और तेजस्वी यादव के साथ जल्द ही मिलकर बाकी के जो बड़े फैसले हैं वो ले लिए जाएंगे. उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर कांग्रेस को महागठबंधन की एकजुटता के बारे में सोचना चाहिए और अपने महत्वकांक्षा को परे रखना चाहिए. 


उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल महागठबंधन के सभी घटक दलों का एक ही लक्ष्य है कि इस बार नीतीश कुमार की सरकार को बिहर में नहीं बनने देना है. सीट बंटवारे की बात पर उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी सीट बंटवारे के मामले पर तेजस्वी यादव के साथ बैठक होगी और जल्दी से जल्दी महागठबंधन निर्णय लेकर लिस्ट जारी करेगी.