ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

विजयादशमी के दिन सम्राट चौधरी करेंगे गृह प्रवेश, तेजस्वी के बंगले को कराया गया खाली

PATNA: पटना में 5 देशरत्न स्थित तेजस्वी यादव के बंगले को आज खाली कराया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इस आवास को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को हैंड ओवर किया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौ

विजयादशमी के दिन सम्राट चौधरी करेंगे गृह प्रवेश, तेजस्वी के बंगले को कराया गया खाली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में 5 देशरत्न स्थित तेजस्वी यादव के बंगले को आज खाली कराया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इस आवास को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को हैंड ओवर किया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की टीम शनिवार को बंगले की चाबी लेने पहुंची थी। 


बता दें कि उपमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी को सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। इस बंगले में पहले तेजस्वी यादव रहा करते थे। आवास हेंड ओवर करने के बाद अब विजयादशमी के दिन सम्राट चौधरी गृह प्रवेश करेंगे। 


बिहार में सरकारी बंगला होना स्टेटस सिंबल माना जाता है। महागठबंधन से अलग होकर जब नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में एनडीए की सरकार बनाई। जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार होते ही सभी मंत्रियों को बंगला आवंटित कर दिया गया। बिहार में बीजेपी कोटा के मंत्रियों को नया बंगला दिया गया। 


वही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 5 देश रत्न मार्ग बंगला आवंटित किया गया। इस बंगले में पहले तेजस्वी यादव रहते थे। यह बंगला तेजस्वी के नाम से ही आवंटित था। लेकिन अब उनसे यह बंगला खाली करवा लिया गया है। इस बंगले को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नाम से आवंटित किया गया है। आज बंगले की चाबी सम्राट चौधरी के प्रतिनिधी को भवन निर्माण विभाग ने सौंप दी है। सम्राट चौधरी विजयादशमी के दिन इस बंगले में गृह प्रवेश करेंगे। 


बता दें कि बिहार उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को 3 देश रत्न मार्ग स्थित बंगले को  आवंटित किया गया था तो वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को विजय सिन्हा वाला बंगला दिया गया। तेजस्वी यादव को एक पोलो रोड का बंगला आवंटित किया गया। विजय सिन्हा जब महागठबंधन की सरकार में नेता प्रतिपक्ष थे तब इसी एक पोलो रोड स्थित बंगले में रहा करते थे। 


टैग्स