ब्रेकिंग
लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी✦Bihar Crime News : बेटे की हत्या का केस, पिता शिकायतकर्ता और मां गवाह... फिर क्यों जारी हो गया दोनों के खिलाफ वारंट?✦बिहार के एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, 'मेड इन बिहार' को मिलेगी प्राथमिकता; सीएम सम्राट ने बताया सरकार का प्लान✦लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी✦Bihar Crime News : बेटे की हत्या का केस, पिता शिकायतकर्ता और मां गवाह... फिर क्यों जारी हो गया दोनों के खिलाफ वारंट?✦बिहार के एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, 'मेड इन बिहार' को मिलेगी प्राथमिकता; सीएम सम्राट ने बताया सरकार का प्लान

लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर

Bihar Politics: सिंगापुर से पटना लौटने के बाद रोहिणी आचार्य ने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह लालू यादव के बाल संवारती नजर आ रही हैं।

Bihar Politics
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: सिंगापुर से पटना लौटने के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लगातार चर्चा में हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक भावुक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रोहिणी आचार्य लालू यादव के बाल संवारती नजर आ रही हैं।



वीडियो शेयर करते हुए रोहिणी ने माता-पिता और बेटी के रिश्ते को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि माता-पिता और बेटी के बीच के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को उन्होंने हमेशा दिल से संभाला है और आगे भी निभाती रहेंगी।



रोहिणी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि एक बेटी होने का फर्ज और धर्म वह हर पल, हर घड़ी और हर परिस्थिति में निभाएंगी। पिता के साथ साझा किए इस पल के जरिए उन्होंने लालू यादव के प्रति अपने भावनात्मक जुड़ाव को जाहिर किया।



रोहिणी इससे पहले भी सोशल मीडिया पोस्ट और तस्वीरों के जरिए अपने माता-पिता के प्रति लगाव जाहिर करती रही हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि पिता की खुशी और उनका आशीर्वाद उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।



रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद पटना लौटी हैं। पटना एयरपोर्ट पर लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती ने उनका स्वागत किया था। पटना आने से पहले रोहिणी ने कहा था कि वह अपने माता-पिता से मिलने के लिए आ रही हैं और उनकी इस यात्रा को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।



पटना पहुंचने के बाद रोहिणी आचार्य अपने मामा साधु यादव से मिलने भी पहुंचीं। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर गौशाला में गायों के साथ बिताए पलों की तस्वीरें साझा कीं। रोहिणी ने इन पलों को अपने लिए खास और सुकून देने वाला बताया। वहीं, साधु यादव ने भी रोहिणी के साथ हुई मुलाकात को पारिवारिक बताया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता