ब्रेकिंग
लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी✦Bihar Crime News : बेटे की हत्या का केस, पिता शिकायतकर्ता और मां गवाह... फिर क्यों जारी हो गया दोनों के खिलाफ वारंट?✦बिहार के एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, 'मेड इन बिहार' को मिलेगी प्राथमिकता; सीएम सम्राट ने बताया सरकार का प्लान✦लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी✦Bihar Crime News : बेटे की हत्या का केस, पिता शिकायतकर्ता और मां गवाह... फिर क्यों जारी हो गया दोनों के खिलाफ वारंट?✦बिहार के एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, 'मेड इन बिहार' को मिलेगी प्राथमिकता; सीएम सम्राट ने बताया सरकार का प्लान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ में रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर बड़ा सियासी जुटान हुआ। चिराग पासवान के न्योते पर CM योगी आदित्यनाथ समेत NDA के कई नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश न्यूज
सीएम योगी ने रामविलास को दी श्रद्धांजलि
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: वैसे तो 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी सियासी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में NDA के कई बड़े नेता शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बुलावे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल हुए। एनडीए के कई नेता एक मंच पर नजर आए। 


लखनऊ के दयालबाग स्थित इन इको रिसॉर्ट में आयोजित रामविलास की पुण्यतिथि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, मंत्री दयाशंकर सिंह और लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर समेत कई नेता मौजूद रहे।


सीएम योगी ने रामविलास को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यूपी की जनता की ओर से वह उन्हें नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने अपना पूरा जीवन सामाजिक संघर्ष और वंचित वर्गों की लड़ाई के लिए समर्पित किया।


सीएम योगी ने कहा कि रामविलास पासवान को बिहार में जो सम्मान मिला है, वही सम्मान उत्तर प्रदेश में भी उन्हें दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब 50 साल पहले रामविलास पासवान ने जिस सामाजिक लड़ाई की शुरुआत की थी, उसकी राजनीतिक विरासत अब उनके पुत्र चिराग पासवान आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए चिराग पासवान और उनकी पार्टी का आभार जताया। स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस मौके पर मौजूद नेताओं ने रामविलास पासवान को याद किया।  


चुनाव से पहले LJP (रामविलास) की बढ़ी सक्रियता

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए LJP (रामविलास) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के बहाने संगठन की ताकत का आकलन करने के साथ-साथ सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश में जुटी है।


इससे पहले 5 जुलाई को रामविलास पासवान की जयंती का कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया था। वहीं, 27 सितंबर को प्रयागराज में 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा, रोजगार और आरक्षण जैसे युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी गई। इस युवा संवाद की शुरुआत 24 सितंबर को पटना से हुई थी।


403 सीटों पर तैयारी का ऐलान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहले ही उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी का ऐलान कर चुके हैं। पार्टी का फोकस संगठन को मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने पर है।


पार्टी नेताओं का कहना है कि सीट शेयरिंग को लेकर अभी NDA के भीतर कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। उनका कहना है कि पार्टी अपने संगठन को मजबूत कर रही है और चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहेगी।


LJP (रामविलास) के नेताओं का यह भी कहना है कि बिहार, झारखंड और दिल्ली में NDA के साथ चुनाव लड़ने के बाद उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन की संभावनाएं खुली हैं। ऐसे में रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में हुई यह जुटान यूपी चुनाव से पहले सियासी तौर पर अहम मानी जा रही है।