ब्रेकिंग
Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात✦दरभंगा में अपराधियों के हौसले बुलंद, NH-27 पर दो युवकों को गोली मार बाइक लूटी✦बिहार में तस्कर 'चाची' के जाली नोट और चरस सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन, NIA, CBI, SSB और बिहार पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन✦SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव- मीसा भारती समेत तीन नेता डिटेन✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात✦दरभंगा में अपराधियों के हौसले बुलंद, NH-27 पर दो युवकों को गोली मार बाइक लूटी✦बिहार में तस्कर 'चाची' के जाली नोट और चरस सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन, NIA, CBI, SSB और बिहार पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन✦SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव- मीसा भारती समेत तीन नेता डिटेन

SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव- मीसा भारती समेत तीन नेता डिटेन

Patna Protest: पटना में महागठबंधन ने CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद तेजस्वी यादव, मीसा भारती और मुकेश सहनी को पुलिस ने डिटेन कर लिया।

Patna Protest
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Protest: पटना में महागठबंधन की ओर से CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिली। पुलिस ने तेजस्वी यादव, मीसा भारती और मुकेश सहनी को हिरासत में ले लिया है।



एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लेकर महागठबंधन के आक्रोश मार्च में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी आक्रोश मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई जगहों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। इसी दौरान तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग पर बैठ गए और बाद में आगे बढ़ने की कोशिश की।



आक्रोश मार्च के दौरान तेजस्वी यादव और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने तेजस्वी यादव को डिटेन कर लिया। उनके अलावा उनकी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती तथा VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी को भी पुलिस ने डिटेन किया। पटना में प्रदर्शन के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।



तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उन्हें लोक भवन ले गई, जहां वे राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पहले छात्रों के ऊपर एके 47 से गोली चलाई गई और अब नेताओं के ऊपर एके 47 लगाया गया। प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस एके 47 लेकर खड़ी है। हमारी सिर्फ यही मांग है कि देश में निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता