ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

दिल्ली में CJP के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर 9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। सुरक्षा के लिए दिल्ली में 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

दिल्ली न्यूज
9 से 10 अक्टूबर तक शराब की दुकानें बंद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NEW DELHI:  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है। प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने 9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है।


आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर शराब की दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।


यह आदेश ऐसे समय आया है जब विपक्षी दल कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।


20 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती

CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है।


अधिकारी ने बताया कि जंतर-मंतर पर किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही लोगों से किसी भी अनधिकृत जमावड़े में शामिल होने से बचने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

टैग्स