ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

विधानसभा में BJP का हंगामा, मंत्री इसराइल मंसूरी को बर्खास्त करने की उठी मांग

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 12 बैठक है। आज सदन शुरू होते हैं अपराध भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर बीजेपी ने हंगामा शुरू कर दिया बीजेपी के तरफ से मंत्री इसराइल मंसूरी को बर्

विधानसभा में BJP का हंगामा, मंत्री इसराइल मंसूरी को बर्खास्त करने की उठी मांग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 12 बैठक है। आज सदन शुरू होते हैं अपराध भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर बीजेपी ने हंगामा शुरू कर दिया बीजेपी के तरफ से मंत्री इसराइल मंसूरी को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। बीजेपी ने विरोध जताते हुए बेल तक पहुंचकर पोस्टर दिखाया जिसके बाद स्पीकर ने मार्शल को पोस्टर लेने का निर्देश दिया और इन लोगों को अपने सीट पर बैठने का निर्देश दिया लेकिन इसके बावजूद बीजेपी के विधायक हंगामा कर रहे हैं।जिसके बाद भाजपा ने सदन का बहिष्कार कर दिया।


दरअसल, बीजेपी ने मंत्री इसराइल मंसूरी की बर्खास्तगी की मांग की। बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इस पर सरकार से जवाब मांगा है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री इसराइल मंसूरी का नाम हत्या में आया है। पीड़ित परिवार से CM ने सारे कागजात लिए। मृतक की मां थाना पर बैठी है। लेकिन, इसके बाद भी आज तक उनको न्याय नहीं मिला। आलम यह है कि, अब दामाद को भी मारने की धमकी मिल रही है। इसी को लेकर बीजेपी ने मंत्री को कैबिनेट से हटाने की मांग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद इसको लेकर सरकार के तरफ से संसदीय कार्य मंत्री जवाब देने को आए तो भाजपा ने सदन का वॉक आउट किया और बाहर पोर्टिको में आकर प्रदर्शन करने लगे ।


बीजेपी विधायकों ने मंत्री इसराइल मंसूरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायकों का कहना है कि मंत्री इसराइल मंसूरी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? राज्य में अपराध बढ़ा हुआ है और सरकार चुपचाप बैठी है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर के कांटी में जिस राहुल साहनी की हत्या का आरोप मंत्री इसराइल मंसूरी पर लगा है, उसके ख़िलाफ़ थाने में FIR नहीं ली जा रही है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता