ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦Bihar News: भ्रष्ट डीएसपी घूस लेते गिरफ्तार, पकड़े जाने के बाद जमीन पर गिरकर रोने लगे...✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦Bihar News: भ्रष्ट डीएसपी घूस लेते गिरफ्तार, पकड़े जाने के बाद जमीन पर गिरकर रोने लगे...✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश

विधानसभा में उठा अश्लील और डबल मीनिंग भोजपुरी सॉन्ग का मामला, सरकार बोली ... होगी कड़ी कार्रवाई

PATNA : बिहार में इन दिनों भोजपुरी गाने को लेकर एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है। जिसमें अधिकतर सिंगर डबल मीनिंग गाने जा रहे हैं। जिसके बाद अब यह मामला इन दिनों बिहार में चल रहे

विधानसभा में उठा अश्लील और डबल मीनिंग भोजपुरी सॉन्ग का मामला, सरकार बोली ... होगी कड़ी कार्रवाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों भोजपुरी गाने को लेकर एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है। जिसमें अधिकतर सिंगर डबल मीनिंग गाने जा रहे हैं।  जिसके बाद अब यह मामला इन दिनों बिहार में चल रहे विधानमंडल सत्र के दौरान उठाया गया है। जिसके बाद सरकार ने यह भरोसा दिलाया है कि, इसपर रोक लगाने के लिए सरकार एक्शन ले रही है और दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। 


दरअसल, बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन सदन की मेंबर प्रतिमा कुमारी सहित अन्य ने भोजपुरी गानों में अश्लीलता व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने का मामला ध्यानाकर्षण के जरिए उठाया। जिसके बाद इस ध्यानाकर्षण के जवाब में प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार इस पर रोक लगाने के लिए गंभीर है। आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से पत्र जारी किया जा चुका है। हालांकि मंत्री के जवाब से सवाल करने वाले मेंबर अधिक संतुष्ट नहीं हुए। 


वहीं, सरकार की और से यह मंत्री ने यह कहा कि  सरकार इसको लेकर काफी जागरूक है और पुलिस मुख्यालय की ओर से पहले भी सभी एसपी/एसएसपी आदेश जारी किया गया है। भोजपुरी गानों में अश्लीलता रोकी जाए। इसको लेकर कई लोगों को अरेस्ट भी किया गया है। लेकिन, इसके बाबजूद भी यदि सदन को लगता है कि, सरकार इस पर एक्टिव नहीं है और आवश्यक कार्रवाई नहीं हो रही है तो वे लिखित शिकायत करें। सरकार उन शिकायतों पर संज्ञान लेगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 


आपको बताते चलें कि, सरकार की मनाही के बाद भी यह देखने को मिल जाता है कि भोजपुरी गानों में जातिसूचक शब्द व अश्लीलता परोसी जा रही है। महिलाएं व लड़कियां ऐसे गानों से अपने आप को असहज महसूस करती हैं। साथ ही समाज में सामाजिक सौहार्द व भाईचारा के बदले वैमनस्य, कटुता व अशांति फैल रही है। सरकार की ओर से कोई कारगर व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि इस प्रवृत्ति पर रोक लगे।