ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

विधानसभा में नहीं थम रहा लड्डू विवाद, एक बार फिर बोले RJD नेता - कुछ लोगों को नहीं हजम होता होगा घी

PATNA : विधानसभा में इन दिनों बजट सत्र का संचालन किया जा रहा है। बजट सत्र के संचालन के दौरान भाजपा के तरफ से काफी हंगामा भी किया जा रहा है। इस बीच बीते कल रेलवे में नौकरी के बदले ज

विधानसभा में नहीं थम रहा लड्डू विवाद, एक बार फिर बोले RJD नेता - कुछ लोगों को नहीं हजम होता होगा घी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : विधानसभा में इन दिनों बजट सत्र का संचालन किया जा रहा है। बजट सत्र के संचालन के दौरान भाजपा के तरफ से काफी हंगामा भी किया जा रहा है। इस बीच बीते कल रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत कुल 14 लोगों को निजी मुचलके पर जमानत दी गई। जिसके बाद राजद विधायकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ा और राजद विधायकों के तरफ से विधानसभा में लड्डू बटवा गया। जिसको लेने से भाजपा वालों ने मना कर दिया जिसके बाद देर रात राजद के तरफ से एक ट्वीट कर भाजपा पर तीखा तंज कसा गया। इस अब इस मामले में राजद के तरफ से पार्टी के विधायक भाई बिरेंद्र का बड़ा बयान सामने आया है।


राजद नेता भाई वीरेंद्र ने कहा है कि , सवालिया था कि हमारे विधायक के लिए कल खुशी का दिन था और हमारे विधायक खुशी में लड्डू बांट रहे थे अगर किसी को नहीं खाना था तो वह अन्नपूर्णा का अपमान नहीं करते। जिस तरह से उनके द्वारा लड्डू फेंका गया यह कतई उचित नहीं हो सकता। हालांकि अपने पार्टी के तरफ से किए गए ट्वीट पर उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कोई अगर ट्वीट किया होगा तो सही ही किया होगा।


इसके आगे उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हम से अधिक कटाक्ष करते हैं। यह चीज हमने उन्हीं से सीखा है। वो लोग क्या क्या कहते हैं और किन किन शब्दों का प्रयोग करते हैं वो तो हम कह भी नहीं सकते हैं। लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि जो पार्टी अंग्रेजों का दलाली करने वाली पार्टी हो वह कुछ भी कह सकती है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता