ब्रेकिंग
तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?

विधानसभा में BJP का हंगामा: सदन में रिपोटिंग टेबल पलटा और फेंकी कुर्सियां

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है। इस चौथे दिन की शुरुआत काफी हंगामेदार रही है। बीजेपी के तरफ से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा के नेता के तरफ से

विधानसभा में BJP का हंगामा: सदन में रिपोटिंग टेबल पलटा और फेंकी कुर्सियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है। इस चौथे दिन की शुरुआत काफी हंगामेदार रही है। बीजेपी के तरफ से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा के नेता के तरफ से विधानसभा के वेल में पहुंच कर हंगामा किया गया है।  इतना ही नहीं एक बार फिर से भाजपा के तरफ से विरोध जताते हुए रिपोटिंग टेबल पलट दिया गया है और कुर्सियां फेंकी गई है।


दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में बिहारी लोगों की पिटाई, बेरोजगारी, पलायन को लेकर हंगामा किया। इसके साथ ही साथ वो माले के विधायक के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं। भाजपा विधायक सदन में आसन के समीप आकर हंगामा करने लगे। 


वहीं इस दौरान माले और भाजपा विधायको में आरोप प्रत्यारोप भी होता रहा। भाजपा की ओर से नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इतना ही नहीं बीजेपी की तरफ से रिपोर्ट्स टेबल को पलट दिया गया।  जिसके बाद मार्शल वेल में पहुंचे और रिपोर्टर्स टेबल को ठीक किया। जिसके बाद स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने बीजेपी विधायकों को चेतावनी दी। वहीं, विपक्ष ने सदन का वॉक आउट कर दिया। 


मालूम हो कि, तमिलनाडु के अलग अलग जिलों से पिछले कुछ सप्ताह के दौरान मारपीट के कई वीडियो सामने आए हैं।इसमें हिंदी भाषियों पर हमले किए गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि जिन लोगों को पीटा जा रहा है वे बिहारी हैं।इसी को लेकर भाजपा ने बिहार की सत्तारूढ़ नीतीश सरकर को घेरा है। विधानसभा में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया गया है और सदन में सरकार से बिहारीयों की सुरक्षा को लेकर सवाल किया गया है। 


आपको बताते चलें कि, राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के जन्मदिन पर चेन्नई गए हुए थे। तेजस्वी जिस समय चेन्नई में थे उसी दिन तमिलनाडु एक कुछ इलाकों में हिंदीभाषियों पर हमले होने की बात निकल कर बाहर आई। उसमें भी पिटाई खाने वाले बिहार मूल के लोग बताए जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा सवाल कर रही है कि स्टालिन का जन्मदिन मनाने चेन्नई जाने वाले तेजस्वी ने वहां बिहारीयों की सुरक्षा पर क्यों नहीं सवाल उठाया।