ब्रेकिंग
तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सीवान पटाखा ब्लास्ट: घर के मलबे से एक और शव मिला, अबतक 6 की मौत; पांच दिनों तक क्या कर रही थी पुलिस?

विधानसभा चुनाव में ममता कुलकर्णी की एंट्री, शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी के बयान पर कसा तंज

KISHANGANJ : किशनगंज के नए भाजपा कार्यालय में शाहनवाज हुसैन ने अपनी पहली प्रेस वार्ता की. शाहनवाज़ हुसैन बोले कि सीमांचल में भी कमल खिलेगा. उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि

विधानसभा चुनाव में ममता कुलकर्णी की एंट्री, शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी के बयान पर कसा तंज
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : किशनगंज के नए भाजपा कार्यालय में शाहनवाज हुसैन ने अपनी पहली प्रेस वार्ता की. शाहनवाज़ हुसैन बोले कि सीमांचल में भी कमल खिलेगा. उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने पोस्टर से पिता की तस्वीर तक हटा दी है. 


आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में आदर्श आचार संहिता लगाए जाने के बाद भाजपा के कद्दावर नेता शहनवाज हुसैन मुस्लिम बहुल सह सीमांचल जिला किशनगंज पहुंचे और जिले के मझिया रोड स्थित भाजपा के नए विशाल कार्यालय में प्रेस वार्ता कर चुनावी बिगुल फूंका. शाहनवाज हुसैन बोले हम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार द्वारा किये गये विकास के नाम पर चुनाव में जाएंगे और मतदाताओं से विकास का मेहनताना मांगेंगे. 




आगे शाहनवाज़ हुसैन ने  AIMIM पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि किशनगंज के लोग टकराहट वाले लोगों को पसंद नहीं करते हैं. यहां के लोग शांतिप्रिय हैं. जितना हिंदू- मुस्लिम यहां मिलकर रहते हैं उतना कहीं नहीं रहते, कोई भी सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसकी मंशा कामयाब नहीं हो पाएगी. 


तेजस्वी के भाजपा पर सुशांत और कंगना को मुद्दा बनाये जाने की बात पर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनके पिता के जमाने में तो ममता कुलकर्णी की बात होती थी. सुशांत को न्याय दिलाना राजद के लोगों को क्यों चुभ रहा है. हम सुशांत के मुद्दे को चुनावी मुद्दा नहीं बनाएंगे और इस बार देश के साथ-साथ बिहार भी जीतेंगे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता