ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

चिराग पासवान आज करेंगे अपना नामांकन, सम्राट और सिन्हा सहित NDA के कई बड़े नेता हाजीपुर पहुंचे

बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार के रूप में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज (गुरुवार, 2 मई) नामांकन करेंगे चिराग पासवान के नामांकन के बाद एक विशाल जनसभा का आयोजन क

चिराग पासवान आज करेंगे अपना नामांकन, सम्राट और सिन्हा सहित NDA के कई बड़े नेता हाजीपुर पहुंचे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार के रूप में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज (गुरुवार, 2 मई) नामांकन करेंगे चिराग पासवान के नामांकन के बाद एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यह जनसभा हाजीपुर के सुभाष चौक स्थित संस्कृत महाविद्यालय में होगी। इस जनसभा में एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे। 


चिराग के नामांकन में शामिल होने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित बिहार NDA के तमाम बड़े नेता हाजीपुर पहुंच चुके हैं। हाजीपुर को दिवंगत रामविलास पासवान की कर्मभूमि कहा जाता है। इस सीट से उनके पिता रामविलास पासवान चुनाव लड़ा करते थे और यह पहली बार है जब चिराग पासवान हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 


मालूम हो कि, इससे पहले वह लगातार दो बार जमुई से सांसद बन चुके हैं।  2019 में हाजीपुर सीट से चिराग के चाचा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने लोजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी और उस वक्त पार्टी और परिवार एकजुट था। लेकिन रामविलास के निधन के बाद पशुपति पारस ने चिराग से संबंध तोड़ लिए और पार्टी को भी दो टुकड़ों में विभाजित कर दिया था। हालांकि,दोनों गुट एनडीए का हिस्सा हैं।


मालूम हो कि,एनडीए में हाजीपुर सीट को लेकर टिकट बंटवारे के दौरानचाचा-भतीजे में काफी जंग देखने को मिल चुकी है। लेकिन, अंत में जीत चिराग की हुई। ऐसे में अब देखना यह होगा कि क्या चिराग के नामांकन में उनके चाचा और हाजीपुर के वर्तमान सांसद पशुपति पारस शामिल होंगे?  हाजीपुर में चिराग का मुख्य मुकाबला राजद के शिवचंद्र राम से है. वह पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।