ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

कौन होगा मणिपुर का नया सीएम? बीजेपी में मंथन तेज, ये हैं टॉप दावेदार

मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद बीजेपी में नये सीएम को लेकर मंथन तेज हो गया है। पांच बड़े नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

manipur cm n biren singh who resigned
मणिपुर सीएम पद से इस्तीफा देने वाले बिरेन सिंह
© manipur cm n biren singh who resigned
User1
2 मिनट

मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अचानक इस्तीफे के बाद राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। भाजपा अब नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस दौड़ में पांच नाम सबसे आगे चल रहे हैं- सत्यव्रत सिंह, राधेश्याम सिंह, मंत्री वाई खेमचंद सिंह, विश्वजीत सिंह और बसंत कुमार सिंह। भाजपा के पूर्वोत्तर मामलों के प्रभारी संबित पात्रा ने इंफाल में इन सभी संभावित दावेदारों से मुलाकात कर उनकी राय ली है। 


बैठक के बाद भाजपा विधायक सपाम केबा और के इबोमचा ने मीडिया से कहा, "नए मुख्यमंत्री के बारे में अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लेगा।" यह पूछे जाने पर कि क्या चयन के लिए कोई समय सीमा तय की गई है, केबा ने कहा, "इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है।" मुख्यमंत्री के चयन के साथ ही विधायकों ने केंद्र सरकार से मणिपुर में शांति बहाल करने की मांग की। सोमवार को हुई बैठकों में हिंसा प्रभावित इलाकों के हालात पर विस्तार से चर्चा की गई। 


गौरतलब है कि एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से ही संबित पात्रा इंफाल में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने विधायकों, मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष थोकचोम सत्यव्रत के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। संबित पात्रा ने सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह और हिल एरिया कमेटी के चेयरमैन डी गंगमेई से भी मुलाकात की। 


बता दें कि मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से राज्य में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। अब देखना यह है कि मणिपुर के लिए भाजपा नेतृत्व किस चेहरे को चुनता है और शांति बहाली के लिए क्या कदम उठाता है।