ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

TMC Leader Murder: ममता बनर्जी के करीबी TMC नेता की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बाइक सवार बदमाशों ने एक टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है.

TMC Leader Murder
टीएमसी नेता की हत्या
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

TMC Leader Murder: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के करीबी दुलाल सरकार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मालदा जिले के झालझलिया मोड़ पर हुई इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया है। खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर दुख जताया है।
 
 

पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुलाल सरकार को बाबला के नाम से भी जाना जाता था। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टीएमसी पार्षद दुलाल सरकार जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं। जब वह दुकान पर बैठे थे तभी कुश बदमाश वहां पहुंचे और गोली चला दी।


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। जबतक टीएमसी नेता को अस्पताल ले जाया जाता उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल वारदात के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।


इस घटना के बाद सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, “मेरे करीबी सहयोगी और बेहद लोकप्रिय नेता बबला सरकार की आज हत्या कर दी गई है. तृणमूल कांग्रेस की शुरुआत से ही उन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की और बबला को पार्षद भी चुना गया। घटना के बारे में जानकर मैं दुखी हूं और बेहद सदमे में हूं। दोषियों पर तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। मैं इतना स्तब्ध और दुखी हूं कि मुझे नहीं पता कि शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं कैसे व्यक्त करूं। भगवान चैताली को जीवित रहने और लड़ाई लड़ने की शक्ति दे”।