ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

टिकट कटने के बाद नाराज कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने दिया इस्तीफा, कहा - रोड शो में दिखाएंगे ताकत

DESK : बीजेपी ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 67 नामों का ऐलान किया गया है। इसके अलावा 9 विधायकों का टिकट भी काट दिया गया

टिकट कटने के बाद नाराज कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने दिया इस्तीफा, कहा - रोड शो में दिखाएंगे ताकत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : बीजेपी ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 67 नामों का ऐलान किया गया है। इसके अलावा 9 विधायकों का टिकट भी काट दिया गया है। जिसमें एक नाम कैबिनेट मंत्री का भी है और अब उनका टिकट काट दिया गया है। इसके बाद अब उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। 


दरअसल, बीजेपी के टिकट बंटवारे के बाद नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। रानिया विधानसभा से बीजेपी द्वारा टिकट नहीं देने से चौटाला नाराज हैं। उन्होंने कहा कि हर हाल में मैं रानिया विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा। रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी ने मुझे डबवाली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, लेकिन मैंने ठुकरा दिया। 


उन्होंने कहा कि अब मैं रोड शो दिखाकर अपना शक्ति प्रदर्शन करूंगा। इसके आगे कहा कि भले ही किसी दूसरी पार्टी से लड़ूं या आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ूं, लेकिन लड़ूंगा जरूर। मालूम हो कि बुधवार (4 सितंबर) को टिकट बंटवारे के बाद से बीजेपी के पांच बड़े नेता इस्तीफा दे चुके हैं। पहली सूची के अनुसार, बीजेपी ने मौजूदा 9 विधायकों का टिकट काट दिया है। 


पहली लिस्ट में पलवल से दीपक मंगला, फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला , बवानी खेड़ा से विशंभर वाल्मीकि, रनिया से कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला ,अटेली से सीताराम यादव, पेहवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह , सोहना से राज्य मंत्री संजय सिंह तो वहीं रतिया से लक्ष्मण नापा की टिकट काट दिया गया है। 


आपको बता दें कि, हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। हरियाणा के सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद आएंगे। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था।