ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला

BIHAR NEWS: थाना और प्रखंड कार्यालय से गांव में पहुंच रहा शराब का जखीरा, नीतीश से बोले कांग्रेस सांसद..पहले सरकारी महकमें को कंट्रोल कीजिए, पब्लिक को बाद में कीजिएगा

SASARAM: बिहार में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौतें हो रही है। विपक्ष शराबबंदी को पूरी तरह फेल बता रहा है। सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने शराबबंदी को लेकर सरकार पर

BIHAR NEWS: थाना और प्रखंड कार्यालय से गांव में पहुंच रहा शराब का जखीरा, नीतीश से बोले कांग्रेस सांसद..पहले सरकारी महकमें को कंट्रोल कीजिए, पब्लिक को बाद में कीजिएगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: बिहार में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौतें हो रही है। विपक्ष शराबबंदी को पूरी तरह फेल बता रहा है। सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने शराबबंदी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि सरकार पहले सरकारी कार्यालयों को शराब से मुक्त कराएं। क्योंकि आज थाना,अंचल और प्रखंड कार्यालय ही बिहार में शराब की आपूर्ति का केंद्र बन गया है। 


आज बिहार के अधिकतर थाना प्रभारी और पुलिस कर्मी शराब का सेवन कर रहे हैं और थाना सहित विभिन्न सरकारी महकमा के संरक्षण में ही शराब की आपूर्ति गांव-गांव में हो रही है। कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि बिहार में थाना प्रभारी और पुलिस कर्मी दारू पी रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पहले थाना,अंचल,ब्लॉक और सरकारी महकमा को कंट्रोल करें पब्लिक को बाद में कीजिएगा।


यही से शराब का जखीरा गांव में पास हो रहा है। कांग्रेस सांसद सासाराम सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कांग्रेस सांसद मनोज कुमार सासाराम सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन की ओर से उनका स्वागत किया। सांसद ने भी अधिवक्ताओं को धन्यवाद दिया। 


कांग्रेस सांसद ने सासाराम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह मांग कर दी कि वे पहले सरकारी  कार्यालयों को शराब मुक्त कराएं। उसके बाद ही वे आम जनता को शराब पीने से रोके। उन्होंने कैमूर जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां तो थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों का शराब पीता हुआ मामला प्रकाश में आया था। लेकिन इसके बावजूद सरकार मुकदर्शक बनी हुई है।