ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

Bihar Politics: ‘सरकार गिराने जा रहे हैं बहुत जल्दी, अगले सीएम सामने बैठे हैं’ RJD की बैठक से पहले तेजप्रताप का Reel हुआ वायरल

Bihar Politics: आऱजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का एक रील सामने आया है, जिसमें वह सरकार गिराने की बाते कह रहे हैं और खुद का अगला सीएम बता रहे हैं.

Bihar Politics
नए अंदाज में तेजप्रताप यादव
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने पटना के होटल मौर्या में शनिवार को पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी नेता और कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं लेकिन इस बैठक से पहले लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसको लेकर सियासत में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे रील में लालू प्रसाद के बड़े बेटे पूर्व मंत्री और विधायक तेजप्रताप यादव एक सफेद रंग के सोफे पर बैठे हुए हैं और बैकग्राउंड में एक डायलॉग चल रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि सरकार गिराने जा रहे हैं बहुत जल्दी, अगले सीएम आपके सामने बैठे हैं। तेजप्रताप की इस रील में कुछ और लोग भी बैठे हैं जो वीडियो शूट कर रहे हैं।


तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “नेतृत्व कोई पद या उपाधि नहीं है, यह कार्य और उदाहरण है। यह पूर्णतावाद के बारे में नहीं है, यह प्रयास के बारे में है और जब आप हर दिन वह प्रयास करते हैं, तो वहीं परिवर्तन होता है। इसी तरह परिवर्तन होता है. अधिक सपने देखें, अधिक सीखें, अधिक करें, और अधिक बनें...”।


आरजेडी की कार्यकारिणी की बैठक से पहले सामने आए तेजप्रताप यादव के रील के कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी गलियारे में इस रील को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या तेजप्रताप इस रील के जरिए कोई मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं या फिर हमेशा की तरह रील शेयर कर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं? सियासत में ऐसे कई सवालों को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

फर्स्ट बिहार/झारखंड, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता