ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Politics: तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर फिर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, डिप्टी सीएम को दमभर सुनाया

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। तेजस्वी ने कहा कि दूसरों पर सवाल उठाने वाले लोगों को पहले इसका जवाब देने चाहिए कि जन

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। तेजस्वी ने कहा कि दूसरों पर सवाल उठाने वाले लोगों को पहले इसका जवाब देने चाहिए कि जनता के पैसों को चुनावी प्रचार में कैसे खर्च किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को खूब सुनाया।


डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा द्वारा उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर तेजस्वी ने कहा कि अगर कोई गड़बड़ी हुई है तो उसे ठीक कर दें। ये लोग बकवास करता है और बिना हाथ पैर का बात करते रहता है। हमने जो सवाल पूछा है उसका कोई जवाब इन लोगों के पास है तो दें। सरकारी पैसे से ये अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।


तेजस्वी ने कहा कि थाना और ब्लॉक से लेकर मंत्री के स्तर तक भ्रष्टाचार हो रहा है। इन लोगों को बताना चाहिए कि ऐसा हो रहा है कि नहीं हो रहा है। जवाब देने के बजाए उल्टे मुझे ही कठघरे में डाल रहे हैं। आपका मुंह है बोलते रहिए। किसी भी अधिकारी के यहां रेड पड़ता है तो करोड़ों रुपए मिलते हैं, आखिर वह पैसा कहां से आ रहा है और उन्हें कौन दे रहा है।


तेजस्वी ने कहा कि जो पैसे बरामद हो रहे हैं क्या वह पेड़ पर उगते हैं जो तोड़ लिया जाता है। सीबीआई और ईडी कार्रवाई करती है तो आखिर बिहार पुलिस और बिहार की आर्थिक अपराध इकाई क्यों नहीं केस दर्ज करती है। आखिर बिहार की पुलिस क्यों नहीं कार्रवाई करते हैं और सवाल पूछने पर इन लोगों को मिर्ची क्यों लगती है। कहीं भी थाना या ब्लॉक पर चले जाइए, हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है।


वहीं गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सीजेआई संजीव खन्ना को लेकर दिए गए विवादित बयान पर तेजस्वी ने कहा कि किसी को भी कोर्ट के ऊपर इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अगर कोई भी व्यक्ति न्यायलय पर टिप्पणी करता है तो उसके ऊपर कोर्ट की अवमानना का केस चलना चाहिए।