ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

BIHAR POLITICS: 16% आरक्षण चुराये जाने के खिलाफ कल धरना पर बैठेंगे तेजस्वी यादव, राजद कार्यकर्ता भी रहेंगे मौजूद

RJD के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आरक्षण चोर बीजेपी-नीतीश सरकार द्वारा दलित-पिछड़े-अतिपिछड़े वर्गों की 50 हजार नौकरियां चुराने के खिलाफ तेजस्वी यादव धरना पर बैठेंगे।

BIHAR POLITICS
राजद का धरना
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल 09 मार्च को राजद कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठेंगे। 16% आरक्षण चुराये जाने के खिलाफ रविवार की सुबह 10 बजे धरना दिया जाएगा। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी।


एजाज अहमद ने बताया कि हमारे नेता तेजस्वी यादव के 𝟏𝟕 महीनों के अल्प सुनहरे कार्यकाल में जातिगत गणना के उपरांत दलितों-आदिवासियों और पिछड़ों-अतिपिछड़ों के लिए बढ़ाए गए 𝟔𝟓% आरक्षण को बीजेपी-एनडीए की केंद्र सरकार ने संविधान की नौवीं अनुसूची में नहीं डाला और केस में फँसा दिया।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में की गयी 3 लाख 50 हजार से अधिक प्रक्रियाधीन नौकरियों में 𝟔𝟓% आरक्षण के लागू नहीं होने से अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को सोलह प्रतिशत ( 𝟏𝟔% )आरक्षण का सीधा नुकसान हो रहा है, जिससे इन वर्गों के  पचास हजार (𝟓𝟎,𝟎𝟎𝟎 ) से अधिक युवाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। TRE-3 में भी इन वर्गों को हजारों नौकरियों का नुकसान हुआ है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आरक्षण चोर बीजेपी-नीतीश सरकार द्वारा दलित-पिछड़े-अतिपिछड़े वर्गों की पचास हजार नौकरियां चुराने के विरुद्ध कल दिनांक 9 मार्च 2025 को राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के समक्ष 10:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल का धरना प्रदर्शन होगा। इस दौरान तेजस्वी यादव मीडिया को भी संबोधित करेंगे। राजद कार्यालय के समक्ष आयोजित  धरना में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ राजद के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।