ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: क्या तेजस्वी को इस बार मिलेगी लालू की विरासत? RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज

Bihar Politics: 18 जनवरी को पटना के एक होटल में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास होंगे। इस बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई

Bihar Politics:
RJD की बैठक
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Politics : चुनावी साल में आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में होने जा रही है। इस बैठक में इसी साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के चयन और लालू प्रसाद यादव की विरासत तेजस्वी यादव को सौंपने को लेकर भी चर्चाएं होने की संभावना है। ऐसे में अब देखना यह है कि इस बैठक में राजद के तरफ से क्या अहम निर्णय लिया जाता है?


आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में 18 जनवरी को आयोजित होगी। यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें पार्टी की सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन की रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अनुपस्थिति पर भी चर्चा हो सकती है, क्योंकि वे लंबे समय से पार्टी कार्यालय नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा, बैठक में यह सवाल भी उठेगा कि लालू प्रसाद यादव अपनी राजनीतिक विरासत तेजस्वी को आधिकारिक रूप से सौंपेंगे या नहीं। 


तेजस्वी यादव को विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने हाल ही में कई अहम घोषणाएं की हैं, जैसे आधी आबादी को ढाई हजार रुपये देने और फ्री बिजली की घोषणा। हालांकि, महागठबंधन में कांग्रेस के साथ चल रहे विवाद के बीच, विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर विचार किया जाएगा। 


18 जनवरी को पटना के एक होटल में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास होंगे। इस बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई जाएगी और तेजस्वी यादव को विधानसभा चुनाव की कमान देने पर भी निर्णय हो सकता है। इसके साथ ही बिहार में महागठबंधन के तहत सरकार बनाने के संकल्प पर चर्चा होगी। 


इधर, आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर पार्टी ने पटना में कई जगह पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की तस्वीरें प्रमुख रूप से दिखाई दे रही हैं, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों की तस्वीरें गायब हैं.पार्टी के अंदरूनी मामलों पर सत्ता पक्ष ने सवाल उठाए हैं, लेकिन आरजेडी के नेता यह स्पष्ट करते हैं कि भले ही तेजस्वी को आधिकारिक रूप से पार्टी की कमान न मिली हो, लेकिन पार्टी के सारे फैसले उन्हीं की सहमति से हो रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या लालू प्रसाद यादव अपनी विरासत को तेजस्वी को सौंपने का निर्णय लेते हैं या नहीं।