ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Tejashwi Yadav : विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई RJD, 5 जनवरी से तेजस्वी का छठे चरण की कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम शुरू

तेजस्वी यादव 5 जनवरी से कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का प्रारंभ करेंगे. इस दिन से तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के छठे चरण की शुरुआत मोतिहारी से होगी

Tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव की यात्रा
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Tejashwi Yadav : बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव चुनावी साल में तैयारी को लेकर अभी से काफी सक्रिय दिख रहे हैं। इसमें अपने दल के कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी की जमीनी स्थिति भांपने की अहम पहल पर तेजस्वी लगे हुए हैं। 5 जनवरी से वे फिर से यात्रा पर निकलेंगे। इसको लेकर राजद के तरफ से सुचना पत्र जारी कर दिया है। 


जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 5 जनवरी से कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का प्रारंभ करेंगे। राजद सुप्रीमो लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के छठे चरण की शुरुआत मोतिहारी से करेंगे। राजद की ओर बताया गया कि छठे चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत तेजस्वी यादव 5 जनवरी से 13 जनवरी तक यात्रा करेंगे। 


तेजस्वी यादव विभिन्न जिलों में जाएंगे और वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं संग पार्टी से जुडी गतिविधियों को लेकर विस्तृत संवाद करेंगे। तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शूरुआत 5 जनवरी को पूर्वी चम्पारण से करेंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम संगठन जिला मधुबनी में भी होगा। वहीं 7 जनवरी को तेजस्वी कैमूर जाएंगे जबकि 8 जनवरी को बक्सर का दौरा करेंगे। 


इसके बाद 11 जनवरी को वह पुलिस जिला बगहा में रहेंगे। इसके बाद 12 जनवरी को पश्चिम चम्पारण के बेतिया जाएंगे जबकि 13 जनवरी को गोपालगंज की यात्रा करेंगे। राजद के राष्ट्रीय महासचिव ने तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के छठे चरण का पूरा ब्यौरा जारी किया। इसके बाद राजद के नेता एक्टिव हो गए हैं। 


गौरतलब हो कि,तेजस्वी यादव इसके पहले भी राज्य के कई जिलों का दौरा कर चुके हैं। इसमें जिला स्तर पर राजद के कार्यकर्ताओं के साथ उनके जिलों जाकर तेजस्वी वार्ता करते हैं। विधानसभा चुनाव 2025 को राजद खुद को हर मुकाम पर खुद को मजबूत करने में लगी हुई है।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें