ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

एक महीने में ही बिहार से 𝟖 हजार 𝟔𝟖𝟏 बच्चे क्यों हुए गायब? तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से किया सवाल

बिहार में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक महीने में 8681 बच्चे गायब हुए, जिनमें 85 फीसदी लड़कियां हैं, और राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।

बिहार न्यूज
85 फीसद लड़कियां गायब- तेजस्वी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार से पिछले एक माह में 8681 बच्चों के गायब होने को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव सम्राट सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने यह सवाल सरकार से किया है कि 85 फीसदी लड़कियां क्यों गायब हुए?


बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज समूचे बिहार की महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डायलॉग बाजी से ही बिहार सम्भालने की गलतफहमी पाले बैठे ‘बयान बहादुर’ की सरकार में बिहार की कानून व्यवस्था इतनी बुरी तरह खराब हो चुकी है कि पिछले 𝟏 महीने में ही बिहार से 𝟖 हजार 𝟔𝟖𝟏 बच्चों के गायब हुए है, जिसमें 𝟖𝟓 फीसद लड़कियां हैं।


तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार में प्रतिदिन अनेकों दुष्कर्म की जघन्य घटनाएं घटती है। घर में घुसकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जाता है। चंद दिनों में 𝟕𝟓 से अधिक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। स्वर्णकारों के साथ दिनदहाड़े लूट की घटनाएँ होती है। हर जिले में हर दिन हत्या, लूट और चोरी की वारदात हो रही है। लेकिन इसके बावजूद पूरे जीवन में बार-बार राजनीतिक गमछा और चश्मा बदलने वाले असहाय मुख्यमंत्री ‘𝐀𝐈 तकनीकयुक्त कैमरा’ का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आर्टिफिशियल बातें करने वाले आर्टिफिशियल 𝐂𝐌 को न तो बिहार की फिक्र है और न ही बिहारवासियों की। 


उन्होंने कहा कि बिहार की 𝐍𝐃𝐀 सरकार में पहले रेप पीड़िता नीट छात्रा की हत्या और अब पॉलिटेक्निक परीक्षा देने पटना आई नाबालिग छात्रा के साथ होटल में छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, बिहार में “अपराधियों के सम्राट रूप धारण करने का प्रमाण है।”


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के अलग-अलग जिलों की छात्राएं पटना में रहकर पढ़ाई करती है लेकिन 𝐍𝐃𝐀 राज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बेहद चिंताजनक है। 𝐍𝐀𝐀𝐑𝐈 𝟐𝟎𝟐𝟓 की रिपोर्ट के मुताबिक, पटना महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर है।


तेजस्वी ने कहा कि पाताल से अपराधियों को ढ़ूंढ़ने का दावा कर डायलॉग बांचने वाले कृत्रिम तरीके से 𝐍𝐨𝐦𝐢𝐧𝐚𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बने “अपराधियों के सम्राट” की सरकार में पुलिस और कानून का डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है।


उन्होंने कहा कि बड़बोले मुख्यमंत्री से आग्रह है कि टपोरियों की तरह सड़कछाप डायलॉगबाजी छोड़, रीलबाजी से फुर्सत निकाल कर बिहार की मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए कारगर उपाय करें। हम महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होने देंगे।