ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वी

Bihar Politics: जहानाबाद सदर अस्पताल में घायल दो किशोरों के टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह कार्टन बांधने के मामले को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तस्वीरें साझा कर सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: जहानाबाद सदर अस्पताल में सड़क हादसे में घायल दो किशोरों के पैर पर प्लास्टर की जगह कार्टन बांधने का मामला सामने आया है। तस्वीर सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए सरकार पर हमला बोला है और पूछा है कि जिला अस्पतालों में फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने के भी पैसे नहीं बचे?



तेजस्वी यादव ने घायल लड़कों की तस्वीरों को एक्स पर शेयर किया है। तेजस्वी ने लिखा, “बिहार की वित्तीय स्थिति इतनी बदतर है कि अब सरकार के पास जिला अस्पताल में पैर के फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने के भी पैसे नहीं बचे?



स्वास्थ्य व्यवस्था की इससे दयनीय स्थिति क्या होगी कि राजधानी पटना से मात्र 45 किलोमीटर दूर स्थित जिला सदर अस्पताल, जहानाबाद में कार्डबोर्ड (गत्ते) से लपेटकर घायल पैर को साधारण से इलाज के लिए भी मरीज को पटना रेफर किया जाता है।



हमने 17 महीनों के अल्प कार्यकाल में अपनी इच्छा शक्ति और जुनून के बल पर बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में गुणात्मक परिवर्तन किया था लेकिन अब बिहार का स्वास्थ्य विभाग उन सुधारात्मक नीतियों और निर्णयों का क्रियान्वयन नहीं कर पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग खुद ही ICU में है।



किसी राज्य के लिए इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है कि  एक मरीज को प्लास्टर जैसी सबसे साधारण और जरूरी First Aid (प्राथमिक चिकित्सा) सुविधा भी ना मिले। 21 सालों से बिहार में NDA की सरकार है फिर भी चुनावों में प्रधानमंत्री बिहार आकर जंगलराज का रोना रोते है। बिना चुनाव तो इन स्वार्थी लोगों को बिहार से कोई मतलब नहीं। ऐसे कठपुतली यहाँ बैठा दिए है जिन्हें जनसरोकर से कोई मतलब नहीं।”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता