ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Politics: ‘सरकारी खजाने के पैसों से चुनाव प्रचार कर रही JDU’ सीएम नीतीश के ‘महिला संवाद’ पर तेजस्वी ने उठाए सवाल

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि बिहार की सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को अपने फायदे के लिए बर्बाद कर रही है.

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इस दौरान एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच आरजेडी ने जेडीयू पर सरकारी पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि जेडीयू सरकारी पैसों से चुनाव प्रचार कर रही है।


आरजेडी दफ्तार में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि जेडीयू सरकारी पैसों से चुनाव प्रचार कर रही है और महिला संवाद के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला संवाद के नाम पर 225 करोड़ रुपए में प्रचार के लिए डिजीटल रथ मंगाया गया है।


तेजस्वी ने कहा कि सरकारी पैसों से 600 चुनावी रथ मंगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले इससे पहले कई बार सीएम नीतीश कुमार की यात्रा का नाम बदला गया। यात्रा पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 2 अरब 25 करोड़ रुपए खर्च किए गए। 


तेजस्वी ने कहा कि राज्य में वित्तीय अराजकता पैदा हुई है। दिसंबर से अब तक लगभग 6 से 7 कैबिनेट मीटिंग हुए,76622 करोड़ योजनाओं की स्वीकृति दी गई। अधिकतर योजनाएं निर्माण से जुड़ी हैं। 19 दिसंबर 2024 को कैबिनेट में 1949 करार रुपए की स्वीकृति मिली। 


उन्होंने कहा कि 30 परसेंट मंत्रियों को कमीशन पहुंचना होता है। इससे चुनावी खर्च भी निकलने की कोशिश है सरकार की। सरकार के खजाने को लूटने की कोशिश किया जा रहा। आनन फानन में ये सरकार टेंडर निकल रही है। बिहार के ठेकेदारों को कोई टेंडर नहीं मिलेगा बाहर के लोग आयेंगे बिहार।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता