ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

तेजस्वी पर मुकेश सहनी ने किया पलटवार, बोले- पहले पीठ में छुरा घोंपा...अब डिप्टी CM का दे रहे ऑफर

PATNA: वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव पर चुनाव के बाद पलटवार किया हैं. सहनी ने कहा कि जब उनको मौका मिला तो उन्होंने मेरे पीठ में छुरा घोंपा. लेकिन अब खुद सीए

तेजस्वी पर मुकेश सहनी ने किया पलटवार, बोले- पहले पीठ में छुरा घोंपा...अब डिप्टी CM का दे रहे ऑफर
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव पर चुनाव के बाद पलटवार किया हैं. सहनी ने कहा कि जब उनको मौका मिला तो उन्होंने मेरे पीठ में छुरा घोंपा. लेकिन अब खुद सीएम बनने के लिए थाली में डिप्टी सीएम का पद लेकर ऑफर कर रहे हैं. 

एनडीए के साथ

मुकेश सहनी ने कहा कि धोखा देने वाले तेजस्वी यादव के साथ कोई नहीं रह सकता हैं. वह एनडीए के साथ हैं. उन्हें कोई फंसा नहीं सकता है. क्योंकि वह खुद मल्लाह हैं. मल्लाह लोग वह जाल में फंसाना जानते हैं. मंत्री बनने के सवाल पर सहनी ने कहा कि इसका फैसला सीएम नीतीश कुमार को करना हैं. उनका जो भी निर्णय होगा वह मानने के लिए तैयार हैं. 

विधानसभा चुनाव में चार सीटें जीती

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी महागठबंधन के साथ थे, लेकिन मुकेश ने तेजस्वी यादव पर धोखा देने का आरोप लगाया और वह अलग हो गए. तेजस्वी पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया था. उसके बाद वह एनडीए में आ गए. वीआईपी को बीजेपी ने अपनी सीटों में से 11 सीटें दी. चुनाव में मुकेश सहनी खुद चुनाव तो हार गए, लेकिन उनके चार विधायक चुनाव जीत गए. ऐसे में यह चर्चा है कि मुकेश सहनी को फिर से महागबंधन की ओर से डिप्टी सीएम का ऑफर दिया जा रहा हैं. इसके साथ ही पुराने साथी रहे जीतन राम मांझी को भी ऑफर किया जा रहा हैं. मांझी के भी चार विधायक हैं, लेकिन दोनों फिलहाल एनडीए के साथ रहने का दावा कर रहे हैं. आज एनडीए की बैठक में भी सहनी और मांझी सीएम आवास पहुंचे हुए थे और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया. 

टैग्स