ब्रेकिंग
बिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआत

तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से चोरी, 20 लाख रुपये समेत कीमती सामान गायब; PA के खिलाफ सचिवालय थाने में केस

Tej Pratap Yadav: राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर सरकारी आवास से 20 लाख रुपये नकद समेत कई कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tej Pratap Yadav
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Tej Pratap Yadav: राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अपने करीबी और निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद सहित कई कीमती सामान चोरी हो गए हैं।


अलमारी से नकदी और कीमती सामान गायब

शिकायत के अनुसार यह घटना 22 जून को सामने आई, जब तेज प्रताप यादव ने अपने कमरे की अलमारी की जांच की। अलमारी से लगभग 20 लाख रुपये नकद, दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार नए ड्रोन, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन गायब मिले। तेज प्रताप यादव का दावा है कि चोरी हुई नकदी पार्टी फंड की राशि थी।


पीए पर चोरी का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया है कि यह घटना उनके निजी सहायक मोतीलाल राय ने अंजाम दी। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि घटना की रात करीब 11:30 बजे दो लोगों ने मोतीलाल राय को एक बैग के साथ आवास परिसर की बाउंड्री फांदकर बाहर जाते हुए देखा था। इन दोनों को उन्होंने मामले का प्रत्यक्षदर्शी गवाह बताया है।


पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तेज प्रताप यादव ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर त्वरित जांच, आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गए नकद व सामान की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।


तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से चोरी, 20 लाख रुपये समेत कीमती सामान गायब; PA के खिलाफ सचिवालय थाने में केस

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता