ब्रेकिंग
नालंदा में 500 रुपये मजदूरी मांगने पर हलवाई ने दी खौफनाक सजा, हेल्पर को खौलते तेल में फेंकने का आरोप, 8 दिन बाद मौत✦बिहार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन के पास से 1 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार✦इश्क में हैवान बना प्रेमी... मामा की बेटी के चक्कर में नानी की चाकू गोदकर हत्या, वारदात से हड़कंप✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी✦नालंदा में 500 रुपये मजदूरी मांगने पर हलवाई ने दी खौफनाक सजा, हेल्पर को खौलते तेल में फेंकने का आरोप, 8 दिन बाद मौत✦बिहार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन के पास से 1 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार✦इश्क में हैवान बना प्रेमी... मामा की बेटी के चक्कर में नानी की चाकू गोदकर हत्या, वारदात से हड़कंप✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी

तीन सप्ताह के बाद आज CM नीतीश सुनेंगे जनता की फ़रियाद, इन विभागों के शिकायतों का होगा निपटारा

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3 सप्ताह बाद जनता दरबार लगा रहे हैं। इस महीने 2 अक्टूबर को छुट्टी होने के कारण जनता दरबार का आयोजन नहीं हुआ था, तो वही सितंबर में लगातार दो सप्ताह त

तीन सप्ताह के बाद आज CM नीतीश सुनेंगे जनता की फ़रियाद, इन विभागों के शिकायतों का होगा निपटारा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3 सप्ताह बाद जनता दरबार लगा रहे हैं। इस महीने 2 अक्टूबर को छुट्टी होने के कारण जनता दरबार का आयोजन नहीं हुआ था, तो वही सितंबर में लगातार दो सप्ताह तक जनता दरबार नहीं लगा था। इसके बाद अब आज महीने का दूसरा सोमवार होने के नाते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में कई विभागों की शिकायत सुनेंगे। जहां संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 


दरअसल, सीएम नीतीश कुमार आज जिन विभागों की शिकायतें सुनेगें उनमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग शामिल हैं। 


वहीं, इससे पहले 11 सितंबर को जो जनता दरबार हुआ था, उसमें केवल 37 लोगों को ही बुलाया गया था। जनता दरबार को लेकर कैबिनेट विभाग की ओर से संबंधित विभागों को तैयारी करने का पहले ही निर्देश दिया गया है। जनता दरबार का सरकार के विभिन्न सोशल साइट्स पर लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा. लंबे अंतराल के बाद हो रहे जनता दरबार के कारण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले बड़ी संख्या में लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हाल में आज भी जनता दरबार का आयोजन होगा। जनता दरबार के लिए उन्हीं लोगों को जिला प्रशासन के माध्यम से आज भी बुलाया गया है। जिन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है। ऐसे में आज भी सीमित संख्या में ही लोग जनता दरबार में अपनी शिकायत मुख्यमंत्री के पास रख सकेंगे।