ब्रेकिंग
लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, CCTV फुटेज वायरल✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 24 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई✦फजीहत के बाद कुशवाहा की पार्टी का एक्शन, राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए RLM से निकाला; बागी विधायकों पर कार्रवाई कब?✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, CCTV फुटेज वायरल✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 24 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई✦फजीहत के बाद कुशवाहा की पार्टी का एक्शन, राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए RLM से निकाला; बागी विधायकों पर कार्रवाई कब?

बिहार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन के पास से 1 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सबौर रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी में करीब एक करोड़ रुपये कीमत की ब्राउन शुगर बरामद होने की बात सामने...

बिहार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन के पास से 1 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. सबौर रेलवे स्टेशन के पास की गई छापेमारी में पुलिस ने 403.20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. फिलहाल पुलिस मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले लोगों और इससे जुड़े अन्य संपर्कों का पता लगाने में जुटी है.


पुलिस के अनुसार, रविवार को सबौर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के बाद कुछ लोग मादक पदार्थ लेकर जाने वाले हैं. सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था और सबौर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन के आसपास निगरानी शुरू की.


छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे. इसके बाद सशस्त्र बल की मदद से पुलिस ने पीछा कर दो आरोपितों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से 403.20 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए. इसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की, जिसमें तीसरे आरोपित का नाम सामने आया.


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बबरगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी जयनन्दन कुमार, पिता गोपी यादव, और मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जानहाट मृत्युंजा चौक निवासी संगम प्रिया, पिता नरेश मंडल, के रूप में की है.


पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपितों से पूछताछ और उनकी निशानदेही के आधार पर लोदीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी डीह निवासी कृष्ण कुमार उर्फ भीम को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस तीनों की कथित भूमिका की जांच कर रही है. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.


एक करोड़ रुपये आंकी गई बरामद ब्राउन शुगर की कीमत

पुलिस ने बरामद 403.20 ग्राम ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई है. अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सौंपा जाना था.


पुलिस जब्त किए गए तीनों मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है, ताकि आरोपितों के संपर्कों और मादक पदार्थों की कथित आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. फिलहाल इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच और छापेमारी जारी है.


यह कार्रवाई ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.