ब्रेकिंग
10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक

10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त

मुजफ्फरपुर में रिश्वतखोरी के मामले में दोषी पाए गए तत्कालीन दारोगा अरुणंजय कुमार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वर्ष 2016 में निगरानी टीम ने उन्हें 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। 26 नवंबर 2026 को तिरहुत रेंज के DIG ने

बिहार न्यूज
खाकी की आड़ में रिश्वतखोरी पड़ी भारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: रिश्वतखोरी के मामले में दोषी पाए गए पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ तिरहुत रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) ने बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2016 में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए तत्कालीन पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) अरुणंजय कुमार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। DIG ने 26 नवंबर 2026 को यह आदेश जारी किया।


दरअसल, पूरा मामला वर्ष 2016 का है। उस दौरान रीता तिवारी ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में रिश्वतखोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद निगरानी टीम ने 19 सितंबर 2016 को कार्रवाई की। टीम ने काजीमोहम्मदपुर थाना के मुख्य द्वार के बाहर छाता चौक के पास तत्कालीन दारोगा अरुणंजय कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।


इस मामले में वर्ष 2016 में निगरानी थाना में कांड दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग ने भी विभागीय जांच शुरू की। जांच के दौरान अरुणंजय कुमार पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद उनके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई।


मामले की गंभीरता और जांच प्राधिकार के मंतव्य से सहमत होते हुए मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बर्खास्तगी से संबंधित प्रस्ताव तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक को भेजा था।


इसके बाद 26 नवंबर 2026 को तिरहुत रेंज के DIG ने अंतिम फैसला सुनाते हुए तत्कालीन पुलिस अवर निरीक्षक अरुणंजय कुमार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया।


इस कार्रवाई के साथ पुलिस विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वर्दी की आड़ में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभागीय जांच में आरोप साबित होने पर संबंधित पुलिसकर्मी को अपनी नौकरी तक गंवानी पड़ सकती है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता