ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 24 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई✦फजीहत के बाद कुशवाहा की पार्टी का एक्शन, राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए RLM से निकाला; बागी विधायकों पर कार्रवाई कब?✦PM आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी का नया खेल, फर्जी ऐप से मोबाइल हैक कर लोगों को निशाना बना रहे अपराधी✦नालंदा में 500 रुपये मजदूरी मांगने पर हलवाई ने दी खौफनाक सजा, हेल्पर को खौलते तेल में फेंकने का आरोप, 8 दिन बाद मौत✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 24 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई✦फजीहत के बाद कुशवाहा की पार्टी का एक्शन, राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए RLM से निकाला; बागी विधायकों पर कार्रवाई कब?✦PM आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी का नया खेल, फर्जी ऐप से मोबाइल हैक कर लोगों को निशाना बना रहे अपराधी✦नालंदा में 500 रुपये मजदूरी मांगने पर हलवाई ने दी खौफनाक सजा, हेल्पर को खौलते तेल में फेंकने का आरोप, 8 दिन बाद मौत

इश्क में हैवान बना प्रेमी... मामा की बेटी के चक्कर में नानी की चाकू गोदकर हत्या, वारदात से हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना कटेया थाना क्षेत्र के सोहनारिया गांव की है, जहां वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर...

इश्क में हैवान बना प्रेमी... मामा की बेटी के चक्कर में नानी की चाकू गोदकर हत्या, वारदात से हड़कंप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपनी नानी की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना कटेया थाना क्षेत्र के सोहनारिया गांव की है, जहां रविवार की रात करीब दो बजे वारदात को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.


मृतका की पहचान कोइलसिया खातून के रूप में हुई है. उनके पति का नाम जैनुदिन अंसारी बताया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी साहेब हुसैन भोरे थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव का रहने वाला है और घटना के समय अपनी नानी के घर सोहनारिया आया हुआ था.


मामा की बेटी से प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, साहेब हुसैन अपने मामा की बेटी से प्रेम करता था. इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि नानी ने इस रिश्ते का विरोध किया था. इसी विवाद के दौरान युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे कोइलसिया खातून की मौत हो गई.


रात में हुई इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी साहेब हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना के पीछे की वजह और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.