ब्रेकिंग
तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप

कांग्रेस कार्यालय में भारी बवाल, पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते-चप्पल; वीडियो वायरल

Viral Video: लखनऊ स्थित यूपी कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जूते-चप्पल चले और धक्का-मुक्की हुई।

Viral Video
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral Video: लखनऊ में यूपी कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार संभालने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। 



इस दौरान जूते-चप्पल चले, गाली-गलौज हुई और जमकर धक्का-मुक्की हुई। करीब 10 मिनट से अधिक समय तक कार्यालय में हंगामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थक नारेबाजी करने लगे। इसको लेकर आराधना मिश्रा के समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की। 



देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में विवाद और धक्का-मुक्की में बदल गई। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ भी बदसलूकी किए जाने की खबरें सामने आई हैं। मामला बिगड़ता देख वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप किया।



नाराज नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को शांत कराने की कोशिश की। यूपी कांग्रेस कार्यालय में हुए इस हंगामे से पदभार ग्रहण समारोह के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता