ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

होली मिलन के साथ महिला सशक्तिकरण की बात, श्रेयसी सिंह ने लिया यह संकल्प

होली मिलन कार्यक्रम में जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने ढोल-झाल बजाकर ऐसा समा बांधा कि लोग झुमने पर मजबूर हो गये। कार्यक्रम में श्रेयसी सिंह की मां और बांका की पूर्व सांसद पुतुल देवी और उनकी बहन भी मौजूद रही।

BIHAR
होली मिलन समारोह
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: वैसे तो होली 14 मार्च को है लेकिन लोग इसे अभी से ही सेलिब्रेट करने में जुट गये हैं। रंगों का त्योहार लोग एक सप्ताह पहले ही लोग मनाने लगे हैं। आज से होली मिलन समारोह का आयोजन होना शुरू हो गया है। पटना सहित कई जिलों में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जमुई के महावीर वाटिका में भी भाजपा की ओर से होली मिलन समारोह आयोजत किया गया।


 जिसमें शामिल एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। होली मिलन कार्यक्रम में जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने ढोल-झाल बजाकर ऐसा समा बांधा कि लोग झुमने पर मजबूर हो गये। कार्यक्रम में श्रेयसी सिंह की मां और बांका की पूर्व सांसद पुतुल देवी और उनकी बहन भी मौजूद रही। भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष जीवन सिंह, और हम पार्टी के जिला अध्यक्ष समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए।


 इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया। श्रेयसी सिंह ने कहा कि होली का त्योहार महिलाओं की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के निरंतर काम करने का संकल्प दोहराया। विधायक ने जमुई विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली और लोगों के जीवन में खुशियां लाने का विश्वास जताया। होली गायको ने अपने मधुर गीत से कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया। एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता