ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बीजेपी को बताया आदमखोर, आरक्षण चोर कह कर खूब सुनाया

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बीजेपी की तुलना आदमखोर से की है। तेजस्वी ने बीजेपी को आरक्षण चोर बताते हुए जोरदार हमला बोला है।

Bihar Politics
तेजस्वी का बड़ा हमला
© social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: अपने आक्रामक बयानबाजी के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का हालिया बयान हैरान कर देने वाला है। जहाँ उन्होंने BJP की तुलना आदमखोर से की है, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जंग छिड़ चुकी है।


अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक कार्यक्रम का वीडियो साझा करते हुए तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला बोला, जहाँ वह कहते दिख रहे कि "जैसे आदमखोर लोग होता है, आदमखोर का मतलब जानते हैं ना, वैसे ही BJP आरक्षण खोर है और आरक्षण चोर है"।


इसके अलावा तेजस्वी ने यह भी कहा कि "हमारे 17 महीनों के अल्प कार्यकाल में हमनें जातिगत गणना कराई और दलित-आदिवासियों समेत पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण 65% किया लेकिन BJP-NDA सरकार ने इसे संविधान की नौंवी अनुसूची में ना डालते हुए उल्टा मामले को केस में फंसा दिया"


नतीजा यह हुआ कि हमारे द्वारा की गई 35,000 प्रक्रियाधीन नौकरियों में आरक्षण लागू नहीं हो पाया जिससे लगभग 50,000 दलित-आदिवासी/पिछड़े-अति पिछड़े वर्ग के युवाओं का सीधा नुकसान हो रहा है, इसलिए इस बार हम सब को एकजुट होकर इस बार के चुनाव में BJP-NDA आरक्षण चोरों को जमकर सबक सिखाना है


तेजस्वी के इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं, मोहम्मद आदिल नामक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि "इसी अल्प कार्यकाल में आपने बिहार के स्टूडेंट्स का भविष्य बर्बाद कर दिया और अब गर्व कर रहे हैं", जबकि भूपेंद्र त्रिपाठी नामक व्यक्ति ने आरक्षण के विषय पर तेजस्वी को जवाब देते हुए लिखा है कि "योग्यता के बलबूते पर आप 100% नौकरी ले जाओ, कोई नहीं रोक रहा"


बताते चलें कि विधान सभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव फुल फॉर्म में आ चुके हैं और BJP-NDA पर हमला बोलने में तनिक भी नहीं झिझक रहे, मानो उन्होंने ठान लिया है कि इस बार किसी भी कीमत पर वह फिर से NDA को बिहार की सत्ता पर काबिज नहीं होने देंगे, वह नौकरी, आरक्षण जैसे मुद्दों पर इस सरकार को तो घेर ही रहे साथ ही जगह-जगह जाकर अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हौसला भी बढ़ा रहे हैं, देखना दिलचस्प होगा कि इस बार RJD का प्रदर्शन चुनाव में कैसा रहता है।

संबंधित खबरें