ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

Supreme court : तिरुपति लड्डू मामले में आज SC में होगी सुनवाई, SIT जांच की उठी थी मांग

DESK : तिरुपति लड्डू में पशु चर्बी की कथित मिलावट के मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। जिसमें अदालत की निगरानी में जांच की मांग समेत कई अन्य याचिकाएं शामिल हैं। न्य

Supreme court : तिरुपति लड्डू मामले में आज SC में होगी सुनवाई, SIT जांच की उठी थी मांग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : तिरुपति लड्डू में पशु चर्बी की कथित मिलावट के मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। जिसमें अदालत की निगरानी में जांच की मांग समेत कई अन्य याचिकाएं शामिल हैं। न्यायमूर्ति बीआर गवई के नेतृत्व वाली पीठ ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए शुक्रवार सुबह सबसे पहले सुनवाई करने के लिए कहा। हालांकि, इससे पहले अदालत ने यह भी कहा था कि भगवान को राजनीति से दूर रखना चाहिए।


दरअसल, सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से अनुरोध किया था कि इस मामले में गुरुवार दोपहर को होने वाली सुनवाई शुक्रवार सुबह के लिए सुनिश्चित कर दी जाए। न्यायमूर्ति बीआर गवई के नेतृत्व वाली पीठ ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए शुक्रवार सुबह सबसे पहले सुनवाई करने के लिए कहा।


इससे पहले 30 सितंबर को को अदालत ने मेहता को यह निर्णय लेने में मदद करने के लिए कहा था कि तिरुपति लड्डू मामले की जांच राज्य द्वारा गठित एसआइटी से करवाई जाए या किसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपी जाए।


अदालत ने यह भी कहा था कि भगवान को राजनीति से दूर रखना चाहिए। अदालत ने यह भी कहा था कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट पूर्णतया स्पष्ट नहीं है क्योंकि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि अस्वीकृत किए गए घी का परीक्षण किया गया था।