ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षण

CM Nitish Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश का भारी विरोध, छात्रों ने मुख्यमंत्री को दिखाया काला झंडा

CM Nitish Pragati Yatra: बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भारी विरोध हुआ है। प्रगति यात्रा के दौरान जगदीशपुर में छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्र

CM Nitish Pragati Yatra
मुख्यमंत्री का विरोध
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CM Nitish Pragati Yatra: बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भारी विरोध हुआ है। प्रगति यात्रा के दौरान जगदीशपुर में छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाकर उनका विरोध किया है।


दरअसल, प्रगति यात्रा के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोजपुर पहुंचे हैं। भोजपुर में सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात जिले के लोगों को दी है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आरा में सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।


प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश जैसे ही जगदीशपुर के सिअरुआ पहुंचे, वहां पहले से मौजूद आइसा और आरवाईए के छात्रों ने मुख्यमंत्री को कला झंडा दिखाया। छात्र अपनी 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को देना चाहते थे लेकिन उन्हें सीएम से मिलने का समय नहीं दिया गया।


जिसके बाद छात्र आक्रोशित हो गए और सीएम को काला झंडा दिखाया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने छात्रों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और उनकी पिटाई की। इस दौरान पुलिस ने दर्जनभर छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पिटाई से घायल छात्रों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता