ब्रेकिंग
शादी के सिर्फ एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को उतार दिया मौत के घाट? कोर्ट ने पति और सास को सुनाई उम्रकैद की सजालिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शवसाइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदशादी के सिर्फ एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को उतार दिया मौत के घाट? कोर्ट ने पति और सास को सुनाई उम्रकैद की सजालिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शवसाइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामद

JHARKHAND ELECTION : सुबह -सुबह गया पहुंचे PM मोदी, इन क्षेत्रों में करेंगे चुनावी रैलियां; जानिए आज का पूरा शेड्यूल

GAYA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चुनाव प्रचार को लेकर चुनावी राज्य झारखंड जायेंगे। वे वहां दो रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का सुबह करीब 1

JHARKHAND ELECTION : सुबह -सुबह गया पहुंचे PM मोदी, इन क्षेत्रों में करेंगे चुनावी रैलियां; जानिए आज का पूरा शेड्यूल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चुनाव प्रचार को लेकर चुनावी राज्य झारखंड जायेंगे। वे वहां दो रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का सुबह करीब 11 बजे बिहार के गया हवाईअड्डे पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी यहां से  रैली को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से गढ़वा जाएंगे।


पीएम मोदी गढ़वा में रैली को संबोधित करने के बाद रांची आएंगे।  वहां से वह चाईबासा जाएंगे जहां उनका दोपहर करीब 2.30 बजे एक और रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। पिछले हफ्ते झारखंड के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी थी पीएम मोदी झारखंड में रैली करने वाले हैं। अब उनकी इस रैली को लेकर सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। 


मालूम हो कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां तीन राजनीतिक रैलियों को संबोधित किया और भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। जिसे पार्टी 'संकल्प पत्र' कहती है। अमित शाह ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार झारखंड की अस्मिता- रोटी, बेटी, माटी को बचाने में विफल रही है। 


इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि झारखंड में UCC जरूर लागू होगा और हम आदिवासी समाज को इसके दायरे से बाहर रखेंगे।  पुरानी भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई और एसआईटी से कराएंगे।  इसके अलावा आदिवासी धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास करने, जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा का स्मारक बनाने का वादा बीजेपी ने किया है।