ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

शराबबंदी को लेकर सदन में होगा BJP का हंगामा, मद्य निषेद विभाग का बजट आज

PATNA : बिहार विधान मंडल बजट सत्र का आज 12 वीं बैठक है। आज के दिन सदन के अंदर मध निषेध और निबंधन विभाग का बजट अनुदान मांग पेश किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि शराबबंदी

शराबबंदी को लेकर सदन में होगा BJP का हंगामा, मद्य निषेद विभाग का बजट आज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधान मंडल बजट सत्र का आज 12 वीं बैठक है। आज के दिन सदन के अंदर मध निषेध और निबंधन विभाग का बजट अनुदान मांग पेश किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि शराबबंदी कानून को लेकर बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा एक बार फिर से सदन में हंगामा कर सकती है।


दरअसल, बिहार सरकार शराबबंदी कानून को सफल बनाने में अरबों रुपया खर्च कर रही है। लेकिन इसके बावजूद इस कानून का क्या असर है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। ऐसे में आवाज बिहार विधानसभा के अंदर मध निषेध एवं निबंधन विभाग का बजट अनुदान राशि पेश होना है। इसके साथ ही है उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी के तरफ से मध निषेध विभाग में कटौती प्रस्ताव  पेश किया जाएगा। इसके साथ ही साथ शराबबंदी को लेकर भाजपा विरोध प्रदर्शन कर सकती है।


मालूम हो कि शुक्रवार को विधानसभा में प्रश्नकाल में तारांकित प्रश्न अनुसूचित प्रश्न लिए जाएंगे साथ ही शून्य निकाल भी लिया जाएगा। इस दौरान पिछले तीन बैठकों का गिलोटिन कार्य भी किए जाएंगे। गिलोटिन कारवां होते हैं जो बैठक स्थगित कर दी जाती है और उनके कार्य को दूसरों बैठक में शामिल कर दिया जाता है। वहीं धान ध्यानाकर्षण की सूचनाएं दी जाएगी साथ ही आज ऊर्जा विभाग की बजट अनुदान मांग है तो इससे जुड़ी प्रतिवेदन भी रखे जाएंगे।


इसके अलावा द्वितीय पाली में वित्तीय कार्य होंगे। जिसमें 4 विभागों का बजट अनुदान मांग पेश किया जाएगा। यह विभाग हैं और ऊर्जा विभाग, मद्य निषेध और निबंधन विभाग, योजना और विकास विभाग और विधि विभाग के अनुदान बजट की मांग की जाएगी। 


आपको बताते चलें कि पिछले दिनों छपरा के मसरख में जहरीली शराब के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद भाजपा की तरफ से इसका जोरदार विरोध किया गया था। जिसके बाद सरकार बैकफुट पर आई थी और इस मामले में जांच की बात कही गई थी। ऐसे में जब आज इस विभाग का बजट पेश होगा तो आसार जताए जा रहे हैं कि भाजपा उन तमाम मुद्दों को फिर से एक बार सदन में उठाना चाहेगी और सरकार से उसका जवाब मांगना चाहेगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें