ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Sharda Sinha : शारदा सिन्हा के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा - संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति

PATNA : बिहार कोकिला के नाम से मशहूर लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने भी इसकी पुष्टि की है। यह लोक

Sharda Sinha  : शारदा सिन्हा के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा -  संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार कोकिला के नाम से मशहूर लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने भी इसकी पुष्टि की है। यह  लोक गायिका पिछले दो सप्ताह से एम्स में भर्ती थीं और अब निधन की खबर सामने आई। वहीं, शारदा सिन्हा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताई है।


पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!


मालूम हो कि, शारदा सिन्हा को  ऑक्सीजन स्तर गिरने के बाद वेंटिलेटर पर ले जाया गया था। चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी में जुटे थे, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। छठी मईया को अपने गीतों के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने वालीं लोक गायिका का छठ पर्व के दौरान ही निधन ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सभी प्रमुख राजनेताओं और कला-संस्कृति जगत की हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।


इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिन में अंशुमान सिन्हा से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम ने शारदा सिन्हा के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी। अंशुमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो के माध्यम से बताया था कि प्रधानमंत्री ने एम्स के निदेशक से भी बात की है।